नरेंद्र मोदी Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मेहनत लाई रंग, 32 स्टेशन बनेंगे अमृत स्टेशन
New Delhi/Raipur : यह देखकर गर्व होता है कि जब किसी जनप्रतिनिधि के अथक परिश्रम और जनसेवा की भावना के फलस्वरूप क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होता है। रायपुर के लोकप्रिय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि संकल्प और समर्पण के साथ किया गया कार्य निश्चित रूप से रंग लाता है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ

अग्रवाल के निरंतर प्रयासों और केंद्र सरकार से मजबूत समन्वय के चलते छत्तीसगढ़ को रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास की दिशा में नई सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 मई को देशभर के 103 अमृत स्टेशनों का लोकार्पण किया जाएगा, जिनमें छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर स्टेशन भी शामिल हैं। उरकुरा अमृत स्टेशन के लोकार्पण समारोह में स्वयं श्री बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।

रेल मंत्री ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लिखा पत्र

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को आमंत्रित किया है। यह विकास केवल स्टेशनों के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की आधारभूत संरचना को मजबूती देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में रेलवे क्षेत्र में 35916 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाएं संचालित हैं। इसके अतिरिक्त, अग्रवाल की सक्रियता के फलस्वरूप केंद्र सरकार ने आगामी 2025-26 के बजट में 6925 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे प्रदेश के 32 स्टेशनों का कायाकल्प कर उन्हें अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

सांसद ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का आभार प्रकट किया

बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा, यह केवल रायपुर या छत्तीसगढ़ की नहीं, बल्कि पूरे देश की प्रगति का प्रतीक है। मेरा संकल्प है कि रायपुर और छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक को बेहतर यात्री सुविधाएं, तेज़ और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिले।

छत्तीसगढ़ की जनता आज गर्व के साथ देख रही है कि उनके जनप्रतिनिधि न केवल संसद में उनकी आवाज़ बनकर कार्य कर रहे हैं, बल्कि धरातल पर भी विकास को मूर्त रूप दे रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल का यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

यह भी पढ़ें- PM Modi MP Visit: 31 मई को मध्य प्रदेश के दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, मोहन सरकार कर रही जोरों से तैयारियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘हमने केवल उन्हीं को मारा जिन्होंने हमारे मासूमों की जान ली’ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Operation Sindoor : बीते 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किए, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं। भारतीय सेना द्वारा आतंकी संगठनों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास लिख दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सेना ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

‘भारतीय सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की’

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने BRO (सीमा सड़क संगठन) के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने सभी भारतवासियों का मस्तक ऊंचा किया है। कल रात भारतीय सेनाओं ने अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। भारत की सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा, हमने जो लक्ष्य तय किए थे उन्हें सटीकता के साथ ध्वस्त किया है और किसी भी नागरिक ठिकाने को प्रभावित न होने देने की संवेदनशीलता भी हमारी सेना ने दिखाई है। सेना के जवानों और अधिकारियों को मैं पूरे देश की तरफ से साधुवाद देता हूं। रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना को संपूर्ण संबल प्रदान करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को भी साधुवाद देता हूं।”

#WATCH दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने BRO(सीमा सड़क संगठन) के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने सभी भारतवासियों का मस्तक ऊँचा किया है… कल रात भारतीय सेनाओं ने अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए एक… pic.twitter.com/2iteZkfKcs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025

‘हमने हनुमान जी के आदर्श का पालन किया’

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते हुए किया था। ‘जिन्ह मोहि मारा तिन मोहि मारे’… हमने केवल उन्हीं को मारा जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा। हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहले की तरह इस बार भी आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले ठिकानों को तबाह करके करारा जवाब दिया है।

#WATCH दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने BRO(सीमा सड़क संगठन) के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते हुए किया था। 'जिन्ह मोहि मारा तिन मोहि मारे'…हमने केवल उन्हीं को मारा जिन्होंने… pic.twitter.com/WpXah47pwb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई, 22 को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘पहलगाम हमले के साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी’, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
PM Modi: पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड में कहा, “आज जब मैं आपसे अपने दिल की बात कर रहा हूं, तो मेरे दिल में गहरी पीड़ा है। 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले ने हर नागरिक को दुखी कर दिया है। हर किसी को पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है… मैं समझता हूं कि आतंकवादी हमले की तस्वीरें देखने के बाद हर नागरिक गुस्से से उबल रहा है।”

कश्मीर में लौटी शांति दुश्मनों को पसंद नहीं

नरेंद्र मोदी ने कहा, “पहलगाम में हुआ यह हमला आतंकवाद को संरक्षण देने वालों की हताशा को दर्शाता है… ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, देश और जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को यह पसंद नहीं आया। आतंकी और उनके आका चाहते हैं कि कश्मीर एक बार फिर बर्बाद हो जाए इसलिए इतनी बड़ी साजिश रची गई। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है… हमें इस चुनौती का सामना करने के लिए अपना संकल्प मजबूत करना होगा।”

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा विश्व 1.4 बिलियन भारतीयों के साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “वैश्विक नेताओं ने मुझे फोन किया, पत्र लिखे, संदेश भेजे। सभी ने इस जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है… आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में पूरा विश्व 1.4 बिलियन भारतीयों के साथ खड़ा है। एक बार फिर, मैं पीड़ित परिवारों को आश्वासन देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा। इस हमले के साजिशकर्ताओं और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।”

संकट के समय भारत वैश्विक मित्र : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपने पिछले महीने म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप की भयावह तस्वीरें देखी होंगी… भारत ने म्यांमार के लोगों के लिए तुरंत ऑपरेशन ब्रह्मा लॉन्च किया… ऑपरेशन ब्रह्मा में भाग लेने वाले सभी लोगों पर हमें बेहद गर्व है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ हमारी परंपराओं और मूल्यों को समेटे हुए है। संकट के समय में वैश्विक मित्र के रूप में भारत की त्वरित प्रतिक्रिया और मानवता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता हमारी पहचान बन रही है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “‘सचेत’ ऐप आपको प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचाने में मदद कर सकता है। इस ऐप को भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है… ‘सचेत’ ऐप का उद्देश्य आपको हर संभव तरीके से सूचित और सुरक्षित रखना है। इस ऐप के जरिए आप मौसम विभाग से अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी जानकारी प्रदान करता है।”

ये भी पढ़ें: झेलम का पानी छोड़ने से पाकिस्तान में आई बाढ़, दहशत में लोग, भारत पर लगाया आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

NDA सरकार के साथ-साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पूर्ण कर रही है डॉ. आंबेडकर के सपनों को साकार
Ambedkar Jayanti : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने सोमवार (14 अप्रैल 2025) को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर कहा कि उनका सपना था, ‘एक ऐसा भारत जहां ऊंच-नीच का भेदभाव न हो, जहां सभी को समान अवसर और सम्मान मिले।’ यही विचार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री पंचायती राज विभाग व अल्पसंख्यक ओमप्रकाश राजभर जी ने आत्मसात किया, एवं योजनामंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा साहेब आंबेडकर जी के इस सपने को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया।

आज केंद्र की एनडीए सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली सरकार, डॉ. आंबेडकर के विचारों को न केवल स्मरण कर रही है, बल्कि उन्हें सामाजिक और आर्थिक नीतियों के माध्यम से जीवन्त बना रही है।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी जी ने बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को समर्पित अनेक योजनाओं और कार्यों की शुरुआत की है, जिनके परिणामस्वरूप समता, स्वायत्त और बहुमूल्य की भावना से देश में अभूतपूर्व बदलाव आया है। आज केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार और अनेक राज्यों में उनकी पार्टी की सरकारें डॉ. आंबेडकर के सपनों को साकार करने में लगी हैं, और यही कार्य प्रदेश में योगी सरकार कर रही है।

बाबा साहेब को समर्पित ‘पंच तीर्थ’

पीयूष मिश्रा ने कहा, केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार आने के बाद डॉ. आंबेडकर जी के जीवन से जुड़े पांच पवित्र स्थलों को ‘पंच तीर्थ’ के रूप में विकसित किया गया है। महू (जन्मभूमि), लंदन (शिक्षा स्थल), नागपुर (दीक्षा भूमि), मुंबई (चैत्यभूमि) और दिल्ली (परिनिर्वाण स्थल) को बाबा साहेब के स्मारकों के रूप में संजोया गया है।

डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन और अनुसंधान केंद्र

मिश्रा ने बताया कि डॉ. आंबेडकर के विचारों और योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन और अनुसंधान केंद्र की स्थापना की गई है, जो सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में अध्ययन और कार्य कर रहे हैं।

दलित कल्याण हेतु योजनाएं

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी ने डॉ. आंबेडकर को “आधुनिक भारत का निर्माता” और “सामाजिक समता का प्रतीक” माना है। उनके नेतृत्व में कई योजनाओं को लागू किया गया, जिनसे समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों को सीधा लाभ मिला है:

प्रधानमंत्री आवास योजना – दलित और गरीब वर्ग को सस्ते घर

उज्ज्वला योजना – गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन

मुद्रा और स्टैंड अप इंडिया योजना – स्वरोजगार में सहायता

एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम – सशक्त और प्रभावी बनाया गया

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना – दलित छात्रों को उच्च शिक्षा में बढ़ावा

न्यू इंडिया की नींव – आंबेडकर विचार

पीयूष मिश्रा ने आगे कहा, आज भारत जब “न्यू इंडिया” की ओर अग्रसर है, उसकी विचारधारा की नींव बाबा साहेब आंबेडकर के सिद्धांतों पर आधारित है। केंद्र की एनडीए सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि बाबा साहेब के विचार केवल भाषणों में नहीं, बल्कि योजनाओं और कार्यान्वयन के माध्यम से देश की आत्मा में बसाए जा सकते हैं।

हमारा प्रयास है –
“समानता के अधिकार, स्वायत्तता का सम्मान और बहुमूल्य मानव गरिमा” – इन तीनों स्तंभों पर एक सशक्त भारत का निर्माण।

यह भी पढ़ें : करुण नायर और बुमराह की लड़ाई के बीच छा गए रोहित शर्मा, दिया ऐसा रिएक्शन की सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

काशी को 3880 करोड़ की सौगात, 44 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास…पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
PM Modi in Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने काशी को 3880 करोड़ की सौगात दी। पीएम मोदी ने वाराणसी में सड़क, बिजली, शिक्षा, पर्यटन से जुड़ी 44 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। इसके अलावा 21 उत्पादों को जीआई टैग दिया।

काशी मेरी और मैं काशी का…

बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल पहुंचे पीएम मोदी ने कहा काशी के प्रेम का कर्जदार हूं…काशी मेरी है और मैं काशी का हूं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में बनारस के विकास ने नई गति पकड़ी है, आज काशी पुरातन नहीं, प्रगतिशील भी है।

पहचान का नया पासपोर्ट है जीआई टैग

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी हुनर अब तेजी से विश्व स्तर पर पहचान बन रही है। यूपी जीआई टैग में देश में नंबर वन पर है। जीआई टैग पहचान का नया पासपोर्ट है। यह बताता है यह उत्पाद इस जमीन की पैदाइश है। यूपी की मिट्टी में जो खुशबू है वह केवल हवा में नहीं सरहदों के पार भी जाएगी। कहा कि यूपी अब संभावनाओं का नहीं सामर्थ और सिद्धियों की भूमि बन रहा है।

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

पीएम नरेंद्र मोदी ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और डीएम एस राजलिंग से मुलाकात की। पीएम ने सामूहिक दुष्कर्म मामले की जानकारी लेते हुए मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

इलाज के लिए अब जमीन बेचने की जरूरत नहीं

पीएम ने कहा कि जब आपने तीसरी बार आशीर्वाद दिया, तब हमने भी आपको सेवक के रूप में स्नेह स्वरूप अपने कर्तव्यों को निभाया है। लौटाने का प्रयास किया है। वाराणसी में 50 हजार वय वंदना कार्ड पहुंच गया है, यह आंकड़ा नहीं। नम्र प्रयास है। वहीं उन्होंने आयुष्मान योजना को लेकर कहा कि अब इलाज के लिए जमीन बेचने या कर्ज लेने की मजबूरी नहीं है। दर- दर भटकने की जरूरत नहीं है। आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज निशुल्क हो जाएगा।

ये भी पढ़ें : वाराणसी में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘कुछ लोगों का मंत्र परिवार का साथ-परिवार का विकास है’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘मैं राजनीति को अपना पूर्णकालिक पेशा नहीं मानता…’ PM पद की चर्चा पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
CM Yogi Adityanath Statement : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी और अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाओं पर जवाब दिया है। उनका ये जवाब तब आया है जब पिछले दो दिनों से पीएम मोदी की रिटायरमेंट की चर्चाएं चल रही थीं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह वह राजनीति को अपना पूर्णकालिक काम नहीं मानते हैं।

बता दें कि एक मीडिया एजेंसी को दिए इंटरव्यू में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी राजनीतिक पारी, बीजेपी में उत्तराधिकारी और उत्तर प्रदेश की दशा-दिशा के बारे में लंबी बातचीत की।

एक बड़ा तबका आपको PM देखना चाहता है

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे एक दिलचस्प सवाल पूछा गया कि आरएसएस आपको पसंद करती है, मोदी जी आपको पसंद करते हैं, आपको उपयोगी कहते हैं, इस देश का एक बहुत बड़ा तबका आपको प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है, कभी न कभी, तो इसके बारे में क्या कहेंगे आप?

इस प्रश्न का सीधा जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा कि मैं राजनीति को अपना पूर्णकालिक पेशा नहीं मानता हूं। उन्होंने कहा, “देखिए मैं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं, उत्तर प्रदेश की जनता के लिए पार्टी ने मुझे यहां लगाया है, और राजनीति मेरे लिए एक फुलटाइम जॉब नहीं है, ठीक है इस समय हम यहां काम कर रहे हैं, लेकिन मैं वास्तव में हूं तो एक योगी।”

अपने भविष्य की राजनीतिक संभावनाओं को खुला रखते हुए उन्होंने कहा, ” हमलोग जिस समय तक हैं… हैं। काम कर रहे हैं। इसकी भी एक समय सीमा होगी।”

आपको बताते चलें कि सीएम योगी आदित्यनाथ की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पीएम मोदी के उत्तराधिकारी के बारे में चर्चा जोर पकड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में (30 मार्च) नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय का दौरा किया था। इसके बाद विपक्षी दल इस बारे में चर्चा कर रहे हैं।

संजय राउत की टिप्पणी से शुरू हुई चर्चा

गौरतलब हो कि शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में संघ मुख्यालय नागपुर गए थे, जहां उन्होंने कथित रूप से अपना ‘रिटायरमेंट एप्लीकेशन’ दिया।

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अब राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व में बदलाव की तैयारी कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि संघ अगले प्रधानमंत्री के चयन की भूमिका में रहेगा, और यह नेता महाराष्ट्र से हो सकता है।

राउत ने कहा, “RSS से जुड़ी दो अहम बातें मुझे समझ आई हैं—पहली, संगठन देश के नेतृत्व में परिवर्तन चाहता है और दूसरी, पीएम मोदी का कार्यकाल पूरा हो चुका है और वह खुद भी बदलाव चाहते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी को अब ’75 वर्ष की उम्र सीमा’ वाला नियम याद दिला दिया गया है। उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है और पीएम मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस को मिला नया तेज गेंदबाज, अश्वनी कुमार ने आईपीएल में किया धमाकेदार डेब्यू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

विक्रम सम्वत्ः प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन और विकास का उत्सव- CM डॉ. मोहन यादव
CM Mohan Yadav Blog : आज से विक्रम सम्वत् 2082 आरंभ हुआ है। यह प्रदेशवासियों के लिये गर्व और गौरव का विषय है कि भारतीय नववर्ष विक्रम सम्वत् के उज्जयिनी से शुरू हुआ। यह सम्राट विक्रमादित्य के राज्याभिषेक की तिथि है। सम्राट विक्रमादित्य ने विदेशी आक्रांताओं को पराजित कर विक्रम सम्वत् का प्रवर्तन किया था। न्यायप्रियता, ज्ञानशीलता, धैर्य, पराक्रम, पुरुषार्थ, वीरता और गंभीरता जैसी विशेषताओं के लिए सम्राट विक्रमादित्य को समूचे विश्व में स्मरण किया जाता है। उन्होंने सुशासन के सभी सूत्रों को स्थापित करते हुए अपने सुयोग्य 32 मंत्रियों का चयन किया, इसीलिए उनके सिंहासन को ‘सिंहासन बत्तीसी’ कहा जाता है।

भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का दिन ऋतु परिवर्तन के अनुरूप स्वयं को सक्षम बनाने का समय है। इसे कहीं ‘गुड़ी पड़वा’ तो कहीं ‘चैती चांद’, कहीं ‘युगादि’ तो कहीं ‘उगादि’ और कहीं ‘नवरोज अगदु’ के रूप में मनाया जाता है। विविध स्वरूपों में मनाया जाने वाला नववर्ष का यह पर्व ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को स्थापित करता है। इसके साथ नवरात्र का आरंभ होता है। यह नौ दिन आरोग्य, साधना और कायाकल्प के लिए होते हैं।

नवसम्वत्सर की तिथि सृष्टि निर्माण की तिथि है। इसका निर्धारण संपूर्ण वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ हुआ है। इसे मनाने की परंपरा व्यक्ति, परिवार और समाज, तीनों के स्वस्थ जीवन और समृद्धि को ध्यान में रखकर शुरू की गई। यह हमारे पूर्वजों के शोध की विशेषता है कि हजारों वर्ष पहले पूर्वजों को ग्रहों की गति और नक्षत्रों की स्थिति का पूर्ण ज्ञान था और इस गणना को ही वैदिक घड़ी कहा गया है। बाबा महाकाल की नगरी विश्व में कालगणना का केंद्र रही है। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जैन की वेधशाला में स्थित विश्व की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की पुनर्स्थापना की है।

मुझे यह बताते हुए खुशी है कि भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न पहलुओं के प्रकटीकरण के लिए हम विक्रमोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। विक्रमोत्सव हमारी गौरवशाली विरासत और वर्तमान के विकास का उत्सव है। यह उत्सव 26 फरवरी से प्रारंभ होकर 30 जून तक चलेगा। इस 125 दिन तक चलने वाले उत्सव में विविध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रमों के साथ सम्राट विक्रमादित्य के समूचे व्यक्तित्व, कृतित्व और विशेषताओं को परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है। आगामी 12-13 और 14 अप्रैल 2025 को नई दिल्ली में सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रित एक भव्य आयोजन होने जा रहा है।

श्रीकृष्ण की दीक्षा नगरी उज्जयिनी का संबंध भारत की हर विशेषता से है। उज्जैन धरती के केन्द्र में स्थित है। यहां भगवान श्रीकृष्ण ने सांदीपनि आश्रम में शिक्षा प्राप्त की थी। मध्यप्रदेश सरकार ने संकल्प लिया है कि सांदीपनि आश्रम से श्रीकृष्ण पाथेय के निर्माण का आरंभ होगा।

मध्यप्रदेश का 2025-26 का बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को केन्द्र में रखकर प्रस्तुत किया गया है। इसमें विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण की अवधारणा अनुसार बजट को बहुआयामी स्वरूप दिया गया है। इस बजट में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के साथ विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि का भी प्रावधान है। वर्ष भर के संकल्पों की पूर्ति के लिए हमने बजट में 15 प्रतिशत की वृद्धि की है। हमारा यह बजट मध्यप्रदेश की समृद्धि और आत्मनिर्भरता के लिए बनाये रोडमैप के संकल्प की  पूर्ति के लिए है। इसमें आर्थिक सुधार, सामाजिक न्याय, सतत् विकास के साथ प्रधानमंत्री जी का मंत्र, ज्ञान, (GYAN) पर ध्यान शामिल है। ज्ञान के चारों स्तंभों को सशक्त करने के लिए बजट में विशेष प्रावधान हैं। इसमें गरीब कल्याण (G) में अंत्योदय की अवधारणा को साकार किया जायेगा। युवा शक्ति (Y) में कौशल विकास, प्रशिक्षण तथा रोज़गार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। अन्नदाता (A) में किसानों की आय में वृद्धि करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जायेगा। नारी शाक्ति (N) में महिलाओं को समग्र रूप से सशक्त बनाने के लिए आयोजना बनाई गई है।

हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमें विरासत से विकास का सूत्र दिया है। उनके नेतृत्व में समाज, प्रदेश और देश को सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार अपनी तरह से कार्य कर रही है। मुझे बताते हुए खुशी है कि प्रधानमंत्री जी के ‘विरासत के साथ विकास’ मंत्र को प्रदेश में धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और पुरातात्विक स्थलों के विकास के लिए बजट में अलग से प्रावधान किया है। ऐतिहासिक विरासत को सहेजने के इस अभियान में ओंकारेश्वर, उज्जैन, मैहर आदि धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ पर्व के आयोजन की भव्यता और दिव्यता के लिए दो हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय के लिए अलग से बजट है। हम इन स्थानों पर अधोसंरचना विकास के साथ पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी कार्य करेंगे। इससे स्थानीय लोगों को रोज़गार मिलेगा और मध्यप्रदेश की विरासत संसार के सामने आएगी।

प्रधानमंत्री जी के लोकल फॉर वोकल के संकल्प को आकार देने के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और ग्लोबल इंडस्ट्री समिट में प्राप्त प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जायेगा। इससे मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र की विशेषता, क्षमता और दक्षता विश्व स्तर तक पहुंचेगी। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूर्ण करने के लिए हम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2047 तक 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

गुड़ी पड़वा के अवसर पर हमारी परंपरा में सूर्योदय के पहले बहते हुए स्वच्छ जल में स्नान करने का विधान है। ऊषाकाल में सूर्य को प्रणाम किया जाता है। यह जलस्रोत के प्रवाह स्थल को सुरक्षित रखने का संकल्प है। प्रकृति के इस संदेश को स्वरूप प्रदान करते हुए हम प्राकृतिक स्रोतों की सुरक्षा के लिए आज से जल गंगा अभियान शुरू कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उज्जैन के क्षिप्रा तट से होने जा रही है। इसमें जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए वर्षा जल संचयन, जलस्रोतों का पुनर्जीवन और जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया है।  इसके अंतर्गत 1 लाख जलदूत तैयार किये जायेंगे। लघु एवं सीमांत किसानों के लिए 50 हजार नए खेत-तालाब बनाए जाएंगे। प्रदेश की 50 से अधिक नदियों के वॉटरशेड क्षेत्र में जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य होंगे। ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व के तालाबों, जलस्रोतों एवं देवालयों में कार्य किए जाएंगे। यह अभियान आज से प्रारंभ होकर 30 जून तक चलेगा। मुझे विश्वास है कि यह अभियान प्रदेश में जल संकट को खत्म करने और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

भारतीय नववर्ष प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन और निर्माण की प्रेरणा देता है। इसमें सृष्टि, संस्कृति और समाज का संगम है। ऋतुकाल संधि के इन दिनों में नवचेतना, नवजागृति का संदेश है। मैं प्रदेश की साड़े आठ करोड़ जनता के साथ प्रकृति के नवसृजन और विकसित मध्यप्रदेश निर्माण का संकल्प लेता हूं। मुझे उम्मीद है कि इस वर्ष आरंभ होने वाले विशेष प्रयास आप सभी के जीवन में समृद्धि, खुशहाली और आनंद लेकर आएंगे।

यह वर्ष आप सभी के लिए मंगलमय हो, शुभ हो। एक बार पुनः भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं।

Note : यह ब्लॉग मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लिखा गया है।

अवैध होर्डिंग्स लगाने पर FIR दर्ज करने के कोर्ट के आदेश में पीएम मोदी समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं के नाम- संजय सिंह
Delhi : दिल्ली में सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध होर्डिंग्स लगाने के मामले में कोर्ट द्वारा एफआईआर दर्ज करने के दिए गए आदेश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और नितिका शर्मा के साथ पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल है।

कोर्ट ने शिकायत संख्या डीडी नंबर 22बी दिनांक 15 नंबर 2019 को संज्ञान लेकर पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का यह आदेश दिया है। मीडिया ने सभी भाजपा नेताओं के नाम गायब कर दिए और ऐसे दिखाया जैसे सिर्फ केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर का आदेश हुआ है। बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने मीडिया से यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह आदेश करने के लिए जज का स्वागत होना चाहिए। उन्होंने बड़ी हिम्मत दिखाई है।

आप सासंद संजय सिंह ने मीडिया संस्थाओं के प्रति जताई नाराजगी

बुधवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के साथ पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि सभी मीडिया संस्थाओं के प्रति मन में थोड़ा पीड़ा और क्षोभ भी है। मीडिया से हमारी शिकायत है कि हमारे खिलाफ कोई खबर है तो मीडिया अवश्य प्रकाशित करे, मीडिया स्वतंत्र है। लेकिन उसमें यह प्रदर्शित नहीं होना चाहिए कि आम आदमी पार्टी को टारगेट करके कोई खबर चलाई जाए। दुर्भाग्य से मंगलवार को यही हुआ। सभी टीवी चैनलों पर खबर चली कि अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज होगी। मैं संसद गया तो वहां मीडिया पूछने लगी। आज सुबह अखबारों में छपा है कि अवैध होर्डिंग्स लगाने के आरोप में अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर होगी।

मीडिया ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ढेरों खबरें चलाई- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि मीडिया ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ढेरों खबरें चलाई, लेकिन पता नहीं किया कि खबर क्या है? मीडिया ने यह भी पता नहीं किया शिकायत में क्या है और किसने शिकायत की है? इसके शिकायतकर्ता शिव कुमार हैं। शिव कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि कई जगहों पर गलत ढंग से होर्डिंग्स लगाई गई है। सार्वजनिक संपत्ति पर होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए गए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत द्वारका थाने में की है। थाने में एफआईआर दर्ज नहीं होने के बाद वह कोर्ट गए। कोर्ट में भी उनकी शिकायत दर्ज नहीं होने पर वह नियम 200 की अदालती कार्यवाही में जाते हैं। 200 की कार्यवाही में निचली अदालत को आदेश होता है और फिर निचली अदालत द्वारका थाने को आदेश देती है कि शिवकुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जाए।

मीडिया ने शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र को नहीं पढ़ा

संजय सिंह ने कहा कि मीडिया ने शिवकुमार के प्रार्थना पत्र को ही नहीं पढ़ा कि उन्होंने किसके- किसके खिलाफ शिकायत की है और खबरें चलानी शुरू कर दी। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह आदेश करने के लिए न्यायाधीश का स्वागत होना चाहिए। उन्होंने बड़ी हिम्मत दिखाई है। शिवकुमार सक्सेना ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, पूर्व सांसद व दिल्ली के मौजूदा मंत्री प्रवेश वर्मा, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, नितिका शर्मा, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और ‘‘आप’’ के पूर्व विधायक गुलाब सिंह का नाम दिया है।

संजय सिंह ने मीडिया से सवाल किया

संजय सिंह ने मीडिया से सवाल किया कि मीडिया को प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा, अमित शाह का नाम नहीं दिखता है। मीडिया ब्रेकिंग न्यूज चलाए कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कोर्ट ने आदेश दिया है। मीडिया ने शिकायत को पढ़ा नहीं और सिर्फ अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के खिलाफ खबरें चलाई। यह तो ठीक बात नहीं है। यह बहुत अफसोस जनक बात है। आम आदमी पार्टी की मीडिया से विनम्र शिकायत है कि मीडिया खबरों को बगैर खंगाले और जांचे एकतफरा खबरें न चलाए।

मीडिया ने सिर्फ अरविंद केजरीवाल का ही नाम हाइलाइट किया

उन्होंने कहा कि क्या मीडिया को यह बड़ी बात नहीं लगती है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ एफआईआर की बात कही गई है। कोर्ट ने 156(3) सीआरपीसी के तहत संबंधित थाने के एसएचओ को तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। शिकायत कर्ता ने 15 नवंबर 2019 को प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इत्यादि के खिलाफ शिकायत दी है। मंगलवार को अदालत ने 15 नवंबर 2019, डीडी नंबर 22बी का संज्ञान लेते हुए सभी के खिलाफ एफआईआर करने के ऑर्डर पास कर दिए। दुखद है कि मीडिया ने सिर्फ अरविंद केजरीवाल का ही नाम हाइलाइट किया।

यह भी पढ़ें : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, ASI को दिए खास निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

शान्तनु ठाकुर का बड़ा दावा, बोले- 7 दिनों में देश में लागू होगा CAA
Shantanu Thakur on CAA: केंद्रीय मंत्री शान्तनु ठाकुर ने नागरिकता संशोधन अधिनियम यानि CAA को लेकर बड़ा दावा किया है। शान्तनु ठाकुर ने दावा किया है कि अगले 7 दिनों के अंदर देश में CAA को लागू कर दिया जाएगा। शान्तनु ठाकुर ने ये दावा पश्चिम बंगाल में किया है।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री शान्तनु ठाकुर (Shantanu Thakur) पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया। भाषण के दौरान शान्तनु ठाकुर ने CAA पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं मंच से गारंटी दे रहा हूं कि केंद्र सरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम को अगले 7 दिनों के अंदर सिर्फ प. बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में लागू कर देगी। उन्होंने ये बात बांग्ला भाषा में कही है।

Shantanu Thakur on CAA: CAA आखिर है क्या?

नागरिकता संशोधन अधिनियम को बीजेपी की सरकार लेकर आई थी, जिसे दिसंबर 2019 में संसद से पारित किया गया था। इस अधिनियम के तहत अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से 31 दिसंबर 2014 के पहले आने वाले छह अल्पसंख्यकों (हिंदू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी) को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। इसके लिए इन तीन देशों से आए विस्थापितों को कोई दस्तावेज देने की भी जरूरत नहीं है।

लोकसभा चुनाव से पहले CAA लागू करने की चर्चा

इस साल की शूरुआत में ही सूत्रों के हवाले से ख़बर आई थी कि CAA के नियम को लोकसभा चुनाव की घोषणा से बहुत पहले अधिसूचित कि दिया जाएगा। वहीं पिछले साल केंद्रीय गृह मंत्री अमिस शाह ने भी CAA को लेकर बड़ा संदेश दिया था। कभी-कभी वह लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती हैं कि देश में सीएए लागू होगा या नहीं. इस पर मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सीएए देश का कानून है और कोई भी इसको लागू करने से नहीं रोक सकता है। यह हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता है।”

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra: बिहार पहुंची कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, कई सभाओं को संबोधित करेंगे राहुल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर एप

Ram Mandir Ayodhya: ‘रामलला’ की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी आई,500 सालों का इंतजार होगा खत्म
Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में आज 500 सालों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आज प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के विधि-विधानों को पूरा करेंगे। इस दौरान कई  VVIP लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनेंगे। राम भगवान के आगमन के लिए देश में ही नहीं विदेशों में भी धूम देखने को मिल रही है।

Ram Mandir Ayodhya: 12:30 बजे शुरू होगा कार्यक्रम

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य यजमान पीएम मोदी होंगे। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के विधि-विधानों को पूरा करेंगे।

Ram Mandir Ayodhya: पीएम जनता को भी करेंगे संबोधित

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी जनता को भी संबोधित करेंगे। वे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेगें, जहां वो इस पावन उपलक्ष्य पर जनता से संवाद करेंगे। इसके बाद पीएम का कुबेर टीला पर शिव मंदिर जाने का भी प्रोग्राम है। पीएम आज करीब चार घंटे अयोध्या में बिताएंगे।

सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

आज का दिन बेहम अहम है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी की गई है। भारी संख्या में राम मंदिर के आस पास भी पुलिस बल को तैनात किया गया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस नजर बनाए हुए है।

#WATCH अयोध्या: श्री राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के मद्देनजर महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी की गई। pic.twitter.com/9zzOBzllD3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024

देर रात तक जश्न मनाते दिखे लोग

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर परिसर के बाहर भारी संख्या में लोग जश्न मनाते दिखें। लोगं जय श्री राम के नारे लगाते नजर आए। ढोल नगाड़ों पर लोगों ने जमकर डांस किया। लोगों के चेहरों पर रामलला के आने की खुशी नजर आई।

#WATCH अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर परिसर के बाहर लोग जश्न मनाते दिखें। pic.twitter.com/S4d8PJ4nFK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024

ये भी पढ़ें- Ram Mandir : अनेक युद्ध और संघर्ष हुए लेकिन राम जन्मभूमि का मुद्दा हिंदुओं के मन में बना रहा : मोहन भागवत

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar