ड्रग्स फ्री पंजाब Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नशे के खिलाफ जंग में युवाओं से सहयोग देने का आह्वान किया
Ludhiana : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब से नशे का नामो-निशान मिटाने के लिए प्रांत के युवाओं से नशों के खिलाफ निर्णायक जंग में सहयोग करने का आह्वान किया

आज यहां नशे के खिलाफ मार्च को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रांत से नशे को पूरी तरह से समाप्त करने में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि अगर इस बुराई का खात्मा नहीं किया गया तो यह एक बहुत बड़ी समस्या बन जाएगी जिससे प्रांत और उसकी आने वाली पीढ़ियों को बहुत नुकसान होगा। अरविंद केजरीवाल ने युवाओं से नशों से दूर रहने की अपील की क्योंकि यह बुराई उनके और उनके परिवार के जीवन को तबाह कर देगी।

पिछली सरकारों ने प्रांत में नशों के व्यापारियों को संरक्षण दिया

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि पंजाब में पिछली सरकारों ने प्रांत में नशों के व्यापारियों को संरक्षण दिया था और उनके बड़े नेता भी इसमें शामिल थे। उन्होंने कहा कि गैर-कानूनी तरीके से पैसा कमाने के लिए इन लालची नेताओं ने प्रांत में नशों के व्यापार को प्रोत्साहित किया जिससे हमारी पीढ़ियां बर्बाद हो गई। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ईश्वर और राज्य के लोग इन राजनीतिक नेताओं को इस बड़े पाप के लिए कभी माफ नहीं करेंगे और उन्हें इस अपराध की सजा जरूर मिलेगी।”

पंजाब सरकार ने पिछले 30 दिनों में नशों के खिलाफ उदाहरणीय काम किया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रांत सरकार ने पिछले 30 दिनों में नशों के खिलाफ उदाहरणीय काम किया है और नशा तस्करों द्वारा बनाए गए बड़े-बड़े महल भी ढहाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके जेल भेजा जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां नशा तस्करों को पकड़कर नशे की सप्लाई लाइन तोड़ रही हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके प्रशंसनीय भूमिका निभा रही हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने आगे कहा कि इस घृणित अपराध में शामिल लोगों के लिए मिसाली सजा सुनिश्चित करने के लिए नशा तस्करों की संपत्ति जब्त/ढहाई जा रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के प्रति कोई समझौता न करने की नीति अपनाई हुई है और इस समस्या के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया गया है। युवाओं के साथ भावनात्मक संबंध स्थापित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अगर आपका कोई दोस्त या परिवार का सदस्य नशे की चपेट में है तो इसे समय पर रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित करना चाहिए।”

केजरीवाल की युवाओं से अपील

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में नशों के प्रसार को रोकना और हमारी आने वाली पीढ़ियों को बचाना बहुत जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने गांव और क्षेत्र की जिम्मेदारी लें और व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9779100200 पर संपर्क करके नशे की समस्या को रोकने और अपने क्षेत्र में नशा तस्करों की किसी भी गतिविधि की जानकारी दें। अरविंद केजरीवाल ने युवाओं से कहा कि वे प्रण लें कि वे नशा नहीं करेंगे, वे किसी को भी नशा बेचने की इजाजत नहीं देंगे और नशों के खिलाफ अभियान का समर्थन करेंगे।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा पीड़ितों के उपचार के लिए सरकार ओ.पी.डी. स्तर पर नशा मुक्ति सेवाओं के लिए ‘ओट क्लीनिक’ चला रही है। उन्होंने कहा कि नशा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए राज्य में पुनर्वास केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए प्रांत के हर गांव में खेल के मैदान और जिम खोले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : TDP के तीनों संशोधन मंजूर, वक्फ संशोधन बिल को समर्थन देगी चंद्रबाबू नायडू की पार्टी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशे के खिलाफ जंग के लिए हजारों युवाओं को दिलाई शपथ
Ludhiana : नशों की समस्या पर अंतिम हमला बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को हजारों युवाओं को शपथ दिलाने के बाद इस खतरे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाई।

नशे की समस्या के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मार्च पास्ट के लिए आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह नशे के खिलाफ निर्णायक जंग है और हम पूरे राज्य से इस अभिशाप को खत्म करने का संकल्प लेते हैं।”

राज्य सरकार चुपचाप नहीं बैठेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत हो चुका और अब राज्य सरकार चुपचाप नहीं बैठेगी और नशा पीड़ितों की लाशों और चिताओं पर तस्करों को फलते-फूलते नहीं देखेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही नशों की सप्लाई लाइन तोड़ दी है और इस घृणित अपराध में शामिल बड़े मगरमच्छों को सलाखों के पीछे धकेल दिया गया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों द्वारा गैर-कानूनी तरीकों से बनाई गई संपत्ति को प्रांत सरकार ने पहली बार ढहाया या जब्त किया है ताकि यह दूसरों को इस काम में आने से रोके।

सीएम मान ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की खराब कार्यप्रणाली के कारण राज्य में नशे की समस्या बहुत गंभीर हो गई है और यह अब हमारी नसों में घुस चुकी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से प्रेरणा मिली है, जिन्होंने दिल्ली में कई बुराइयों को खत्म करने के साथ-साथ कई क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के निरंतर नेतृत्व में पंजाब जल्द ही नशों के खतरे से मुक्त हो जाएगा।

नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदला जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदला जाएगा क्योंकि यह सिर्फ पुलिस की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि अब लोग इस अभियान के लिए आगे आ रहे हैं और कई गांवों की पंचायतें नशों के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इस जंग में लोगों का सहयोग लेने के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 जारी किया है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियां चला रहे नशा तस्करों के बारे में कोई भी जानकारी इस व्हाट्सएप नंबर पर देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशों के खिलाफ इस जंग में लोगों का पूरा समर्थन और सहयोग बहुत जरूरी है, जिसके कारण लोगों को इस कदम का बड़े पैमाने पर समर्थन करना चाहिए।

पुलिस ने अनगिनत बलिदान देकर देश की सेवा की

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस ने अनगिनत बलिदान देकर देश की सेवा की है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने मुख्य कर्तव्य को निभाने के अलावा पंजाब पुलिस ने हमेशा देश और लोगों के हितों की रक्षा की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब पंजाब पुलिस राज्य से नशे के खतरे को खत्म करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

भगवंत सिंह मान ने लोगों से की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय की जरूरत है कि आम आदमी नशों के खिलाफ जंग में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब हर कोई नशे की बुराई के खिलाफ आगे आए और पैसा कमाने के लिए राज्य की पीढ़ियों को बर्बाद कर रहे मुट्ठी भर तस्करों का नामो-निशान मिटा दे। भगवंत सिंह मान ने हर पंजाब वासी से नशों के खिलाफ जंग में सिपाही बनने की अपील की ताकि पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें : TDP के तीनों संशोधन मंजूर, वक्फ संशोधन बिल को समर्थन देगी चंद्रबाबू नायडू की पार्टी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मार्च महीने में नशा तस्करों के खिलाफ 110 मामले दर्ज और 175 तस्कर गिरफ्तार – SSP बटाला
Batala/Chandigarh : पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाई जा रही “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के तहत बटाला पुलिस ने आज गांव शेखूपुरा समेत हॉट स्पॉट क्षेत्रों में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया।

इस मौके पर एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत बटाला पुलिस ने शहर के नशा प्रभावित इलाकों में छापेमारी कर संदेहास्पद व्यक्तियों से पूछताछ की है।

पुलिस ने संदेहास्पद लोगों की तलाशी ली

उन्होंने आगे बताया कि आज गांव शेखूपुरा समेत पुलिस जिला बटाला के विभिन्न क्षेत्रों में एसपी, डीएसपी और एसएचओ की अगुवाई में पुलिस ने संदेहास्पद लोगों की तलाशी ली, साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों पर भी जांच की गई।

पुलिस ने नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई

एसएसपी बटाला ने कहा कि बटाला पुलिस ने नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई है, जिसके चलते मार्च महीने में नशे के कारोबारियों के खिलाफ 110 मामले दर्ज किए गए और 175 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

15 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती किया गया

उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा 15 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कर उनका इलाज करवाया जा रहा है, और इन्हें स्किल डेवलपमेंट के जरिए रोजगार के योग्य बनाया जाएगा।

एसएसपी ने नशा तस्करों को दी चेतावनी

एसएसपी ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे इस गलत कारोबार को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट आएं, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नशा तस्करों द्वारा नशे के कारोबार से बनाई गई संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

इस मौके पर एसपी (डी) गुरप्रीत सिंह सहोता, डीएसपी (नारकोटिक्स) हरीश बहल, डीएसपी परमवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद था।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर छाया ChatGPT का Ghibli मैजिक, यूजर्स हुए क्रेजी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप