छत्तीसगढ़ Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

बीजापुर में 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 14 पर था 68 लाख का इनाम
Bijapur Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार, 30 मार्च को 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 14 नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था। CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरेंडर करने वाले नक्सलियों में से 6 पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था, जबकि 3 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा, 5 और नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

नक्सलियों ने सरेंडर की बताई वजह

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा की खोखली नीतियों, संगठन में आंतरिक मतभेदों और आदिवासी समुदाय के शोषण को छोड़ने की मुख्य वजह बताया। बीजापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के मुताबिक, सुरक्षा बलों द्वारा बनाए गए शिविरों और ‘निया नेल्लनार’ (आपका अच्छा गांव) योजना का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इस योजना के तहत प्रशासन और सुरक्षा बल दूरदराज के इलाकों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे स्थानीय आदिवासी समुदायों का भरोसा बढ़ा है। एसपी ने कहा कि आंदोलन छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने वाले नक्सलियों के लिए सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा।

पीएम मोदी के दौरे से पहले आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पण ऐसे समय हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वह राज्य में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने वाले हैं। पीएम मोदी की यात्रा से कुछ ही घंटे पहले यह आत्मसमर्पण बड़ी घटना मानी जा रही है।

शनिवार को 18 नक्सली ढेर

गौरतलब हो कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के सुकमा और बीजापुर जिलों में दोहरे मुठभेड़ों में 11 महिलाओं सहित 18 नक्सलियों को मार गिराया, जो 31 मार्च, 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के मिशन में एक बड़ी सफलता है।

अलग-अलग मुठभेड़ों में 134 नक्सली मारे गए

इस साल अब तक राज्य में 134 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें से 118 केवल बस्तर संभाग में मारे गए। वहीं, 2024 में अब तक कुल 792 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरकार की आत्मसमर्पण नीति और सुरक्षा बलों की बढ़ती दबिश से नक्सली संगठन लगातार कमजोर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : संभल का सीओ सांप्रदायिकता फैला रहा है, तुरंत हटाया जाए : मौलाना तौकीर रजा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 22 नक्सलियों की मौत, एक जवान शहीद
Bijapur Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान भारी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर पुलिस के मुताबिक, बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर गंगालूर पुलिस थाने के अंतर्गत वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 18 नक्सली मारे गए हैं। वहीं चार नक्सलियों को कांकेर में मार गिराया गया। हालांकि इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गए हैं। इस खबर की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज ने की है।

मुठभेड़ जारी

बता दें कि बीजापुर के गंगालूर इलाके के एंड्री के जंगलों में ये मुठभेड़ हुई है। एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर था। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी अब भी जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

गोला बारूद बरामद

बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में गुरुवार सुबह नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान थाना गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।

सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए, साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया। इस मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के एक जवान शहीद हो गए। फिलहाल सुरक्षाबलों के द्वारा इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि नक्सलियों की गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखी जा सके।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों ने एक- दूसरे को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Chattisarh News: जादू टोना के शक में महिला से की मारपीट, गर्म लोहे से जलाए बाल, गंभीर रुप से घायल वृद्ध महिला
Chattisarh News:

छत्तीसगढ़(Chattisarh News)  के मस्तूरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर जिले में केवल शक के बिनाह पर महिला के साथ क्रूर व्यवहार किया गया। जिसे लेकर इस समय काफी चर्चा की जा रही है। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला

जादू टोना का शक में किया ऐसा व्यव्हार

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में महिला के साथ मारपीट की गई है। बात यहीं तक नहीं थमी। बताया जा रहा है कि मारपीट के साथ-साथ वृद्ध महिला के शरीर और बालों को भी जला दिया गया है। कहा जा रहा है कि देर रात कुछ लोग महिला के आवास पर आकर उन्हें बाहर ले गए। जिसके कुछ ही देर बाद महिला की चीख पुकार सुनाई देने लगी।

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि  मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में रहने वाली भूरीबाई सोनवानी (70) गृहणी हैं। गुरुवार देर रात को वह अपने घर पर ही थीं। जब इस घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है देर रात 12 बजे कुछ लोग बृद्ध महिला को अपने साथ बाहर की ओर ले गए। हालांकि इस बात की जानकारी परिजनों को नहीं थी।

यह भी पढ़े:Ram Mandir Ayodhya: कांग्रेस क्यों नहीं होगी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल?,पूर्व CM अशोक गहलोत ने दिया जवाब

वृद्ध महिला के बाहर जाने के कुछ ही देर बाद चीख-पुकार सुनाई देना शुरु हो गई। जिसे सुनकर परिजन सतर्क हुए और महिल को बचाने के लिए बाहर गए। वहीं इस घटना में महिला महिला के बेटे अमृतलाल सोनवानी ने जानकारी देते बताया कि गांव के ही केजउ राठौर, उसकी पत्नी मथुरा, बेटा सुरेश, सुरेंद्र, बिजलीरानी, लक्ष्मीरानी, बहू कुमकुम और उसके परिवार ने मारपीट की है।

बाहर से बुलवाए थे दो तीन लोग

महिला के बेटे ने इस घटना में जानकारी देते हुए कहा कि केजउ ने बाहर से दो इस घटना को अंजाम देने के लिए दो तीन लोगों को बुलवाया था। महिला के बेटे ने इस घटना में जानकारी देते हुए कहा कि केजउ ने बाहर से दो इस घटना को अंजाम देने के लिए दो तीन लोगों को बुलवाया था। उनके साथ मिलकर जादू टोने के शक में भूरीबाई से मारपीट की गई। साथ ही गर्म लोहे से उनके शरीर को अलग-अलग जगहों पर दाग दिया गया है।

हमलावर ने जला दिए महिला के बाल

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में महिला के बालों को भी जला दिया गया। वहीं घटना में महिला काफी गंभीर रुप से घायल हुई है। जिसके बाद फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में महिला की स्तिथी काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Tags: Chattisgarh News | हिन्दी ख़बर | Follow Us On

छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को लेंगे शपथ, पीएम मोदी होंगे शामिल
Chhattisgarh : राज्य के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को नए सीएम पद की शपथ लेंगे। रायपुर में शपथ ग्रहण समारोह बुधवार दोपहर दो बजे आयोजित होगा। भाजपा ने सोमवार को इसका ऐलान किया। पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता भी समारोह में मौजूद रहेंगे।

साय आरएसएस के करीबी रहे हैं

साय भाजपा के वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की फेवरेट लिस्ट में शुमार किए जाते हैं। वह छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के करीबी हैं। पिछले महीने चुनावों से पहले अमित शाह ने कुनकुरी में एक रैली को संबोधित करते हुए संकेत दिया था कि साय को एक बड़ी भूमिका के लिए चुना जा सकता है। शाह ने कहा था कि अगर पार्टी राज्य में सत्ता में आती है, तो विष्णुदेव साय को बड़ा रोल दिया जाएगा।

विष्णुदेव साय चार बार के सांसद रहे हैं

विष्णुदेव साय चार बार के सांसद रहे हैं। वह 2020 से 2022 तक बीजेपी की छत्तीसगढ़ यूनिट के अध्यक्ष रहे। साय अपनी संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते हैं। अपनी गैर-विवादास्पद छवि के कारण राज्य में वो एक लोकप्रिय बीजेपी नेता हैं।

साय राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हैं

भाजपा का दावा है कि विष्णुदेव साय राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। पार्टी ने हमेशा पूर्व सीएम अजीत जोगी के आदिवासी होने का खंडन किया है। उनकी अनुसूचित जनजाति की स्थिति को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। कोर्ट ने इस मुद्दे की जांच के लिए एक कमिटी बनाने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें – WFI Election: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक, इस बार उठाई ये मांग…

BJP Observers: MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए BJP ने जारी की अपने पर्यवेक्षकों की लिस्ट, जाने नाम…
BJP Observers: आखिरकार तीन राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने तीनों राज्यों के सीएम फेस पर जल्द से जल्द फैसला लेने के लिए आज पर्यवेक्षकों (Observers) के नाम का किया ऐलान कर दिया है।

3-3 पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के यचन के लिए पार्टी ने 3-3 पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान किया है। बता दें कि बीजेपी ने राजस्थान में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को उनका सहायक सर्वेक्षक बना कर भेजा है।

बीजेपी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को फाइनल करने के लिए पार्टी ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा को मध्यप्रदेश का पर्यवेक्षक बना कर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ के सीएम फेस को चुनने की जिम्मेदारी बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल को सौंपी है. वहीं उनकी सहायता के लिए केंद्रीय जनजातिय मंत्री अर्जुन मुंडा और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को उनके साथ भेजा गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1733001795717448034

कैसे होंगे मुख्यमंत्रियों के नाम फाइनल

तीनों राज्यों में सीएम फेस को फाइनल करने को लेकर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि, ‘तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित विधायकों की बैठकों के लिए संबंधित राज्यों की यात्रा करेंगे, जहां भविष्य के मुख्यमंत्रियों के नाम घोषित किए जाएंगे.’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पसंद पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है और पार्टी सामाजिक, क्षेत्रीय, शासन और संगठनात्मक हितों को ध्यान में रखते हुए तीनों मुख्यमंत्रियों को चुनाव करेंगी।

ये भी पढ़ें – https://hindikhabar.com/state/supreme-court-comments-on-delhi-chief-secretary-case-news-in-hindi/

FOLLOW US  ON – https://twitter.com/HindiKhabar

Telangana Election 2023: तेलंगाना सरकार पर बरसे CM बघेल, कहा- ‘जनता का कहना है कि लुटेरों ने जितना लूटा है सबका बदला लिया जाएगा’
Telangana Election 2023: छत्तीसगढ़ का चुनाव खत्म कर तेलंगाना विधासभा चुनाव के लिए चुनावी प्रचार में लगे छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने रविवार को प्रदेश के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र और करीमनगर में जनसभाओं को संबोधित किया, जहां सीएम बघेल ने कई मौको पर सत्तारूढ़ बीआरएस सरकार के सीएम केसीआर के साथ साथ केंद्र में बैठी बीजेपी सरकार को घेरा…, बघेल ने तेलंगाना में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि ”बाय-बाय केसीआर के नारों से तेलंगाना की हवाएं गूंज रही हैं.”

जिस राज्य को कांग्रेस ने बनाया अब उसे कांग्रेस ही संवारे – सीएम भूपेश बघेल

सीएम बघेल ने चुनाव प्रचार की तस्वीर भी ‘एक्स’ पर शेयर की है. सीएम बघेल ने ट्वीट किया, ”तेलंगाना में अद्भुत माहौल है! बाय-बाय केसीआर के नारों से तेलंगाना की हवाएं गूंज रही हैं. हाथ के पंजे को देख लोग भरोसा जता रहे हैं. कह रहे हैं कि जिस राज्य को कांग्रेस ने बनाया अब उसे कांग्रेस ही संवारे. आज वरंगल पश्चिम विधानसभा में आयोजित आमसभा को संबोधित किया.” सीएम बघेल की इस जनसभा में भारी भीड़ देखी गई है.

अपने एक और ट्विट में बघेल ने लिखा कि – तेलंगाना में भाजपा अपने दोनों “बच्चों” के भविष्य को लेकर चिंतित है. कांग्रेस की यहाँ गजब लहर चल रही है. जनता का कहना है कि लुटेरों ने जितना लूटा है सबका बदला लिया जाएगा. कांग्रेस यहाँ पर भी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है. आज तेलंगाना के करीमनगर में आयोजित आमसभा को संबोधित…

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1728749739536191597?s=20

राहुल गांधी से लेकर पीएम मोदी ने ठोकी आज तेलंगाना में चुनावी ताल

आपको बता दें कि तेलंगाना चुनाव के मद्देनजर आज 26 नवबंर को कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में अपनी अपनी पार्टियों का चुनावी प्रचार किया। वहीं छत्तीसगढ़ चुनाव के संपन्न होने के बाद तेलंगाना चुनाव में लगे सीएम भूपेश बघेल इससे पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रचार करते दिखाई दिए थे।

आखिरी में बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होंगे। जहां 3 दिसंबर को चुनावी परिणाम सामने आएंगे।

ये भी पढ़ें – https://hindikhabar.com/state/arvind-kejriwli-gave-a-big-message-on-aap-foundation-day-news-in-hindi/

Tags –

https://twitter.com/HindiKhabar

भाजपा के नेता आदिवासियों को कहते हैं वनवासी : राहुल गांधी
Chhattisgarh: राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बस्तर जिले के जगदलपुर में एक रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेता आदिवासियों को वनवासी कहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी, भाजपा और RSS के लोगों ने एक नया शब्द निकाला है। ये लोग आदिवासियों के लिए वनवासी शब्द का उपयोग करते हैं।

भाजपा के नेता ने ही एक आदिवासी के ऊपर किया था पेशाब

राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी और वनवासी में बहुत अंतर है। अभी एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें एक आदिवासी के ऊपर पेशाब किया गया। पेशाब करने वाला व्यक्ति भाजपा का ही नेता था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता आदिवासियों को जानवर से भी बदतर समझते हैं। इसी कारण से ही वे जान-बूझकर आदिवासियों के लिए वनवासी शब्द का उपयोग करते हैं।

वनवासी शब्द को कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करती

राहुल गांधी ने जनता को आदिवासी शब्द का मतलब समझाया। उन्होंने कहा कि आदिवासी शब्द का मतलब भारत के पहले और असली मालिकों से है। भारत की जमीन-जंगल जो कभी आपकी हुआ करती थी। आज उसे आप से ले लिया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा कभी इस बारे में बात नहीं करती। क्योंकि उसे यह सब आपको लौटना पड़ सकता है। यही कारण है कि उन्होंने यह शब्द निकाला है-वनवासी, यानी जानवरों की तरह वन में रहने वाला। यह शब्द बिल्कुल अपमानजनक है। कांग्रेस इसे कभी स्वीकार नहीं करती।

यह भी पढ़े : Chandauli: वन विभाग ने प्रधान पति समेत पाँच लकड़ी तश्करों पर कराया मुकदमा

AAP का चुनावी शंखनाद, एमपी और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे CM केजरीवाल
राजधानी दिल्ली और पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनावी रण में ताल ठोक रही है। आम आदमी पार्टी ने दोनों राज्यों में चुनावी शंखनाद कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दोनों राज्यों में चुनाव लड़ने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। यानी केजरीवाल की एंट्री से इस बार दोनों राज्यों के चुनाव में झाड़ू चलने वाली है। अब इसी कड़ी में सीएम केजरीवाल दोनों राज्यों का दौरा करेंगे और जनता को साधने के लिए गारंटी कार्ड का भी ऐलान करेंगे। सीएम केजरीवाल 16 सितंबर को छत्तीसगढ़ जाएंगे। 18 सितंबर को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रैली करेंगे। मध्यप्रदेश के रीवा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के मुखिया का यह दौरा दोनों राज्यों में होने वाले चुनाव के नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है।

AAP नेताओं ने दी जानकारी

दिल्ली बुराड़ी विधानसभा से विधायक और आप छत्तीसगढ़ के प्रभारी संजीव झा ने एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल के दौरे की जानकारी दी है। संजीव झा ने बताया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक भी दौरा करेंगे। वहीं सीएम केजरीवाल मध्यप्रदेश के रीवा में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। आप मध्य प्रदेश की अध्यक्ष और सिलिगुड़ी से मेयर रानी अग्रवाल ने सीएम केजरीवाल के कार्यक्रम की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया है कि यह जनसभा एक बड़े स्तर पर होने जा रही है। इसमें मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लगभग एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने बीते दिनों 10 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में सेवढ़ा से संजय दुबे, गोविंदपुरा सीट से सज्जन सिंह परमार, हुजूर से डॉ. रवि कांत द्विवेदी, दिमनी सीट से सुरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना से रमेश उपाध्याय को आप उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके साथ ही, पेटलावाड़ से कोमल दामोर को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, सिरमौर सीट से सरिता पाण्डेय, सिरौंज से आईएस मौर्य, चुरहट से अनेंद्र गोविंद मिश्रा और महाराजपुर से राम जी पटेल को उम्मीदवार चुना गया है। आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट में जिन 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं, उनमें पांच सीटों पर कांग्रेस ने बाजी मारी थी और पांच सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।

छत्तीसगढ़ के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

वहीं छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में दस उम्मीदवारों ने नाम हैं। इस लिस्ट में दंतेवाड़ा से बालूराम भवानी पर भरोसा जताया गया है। नारायणपुर से नरेन्द्र कुमार नाग और अकलतरा से आनंद प्रकाश मिरी को टिकट मिला है। भानुप्रतापपुर से कोमल हुपेंडी और कोरबा से विशाल केलकर को उम्मीदवार बनाया गया है। राजिम से तेजराम विद्रोही और पत्थलगांव से राजाराम लकड़ा को टिकट मिला है। कवर्धा से खड़गराज सिंह और भटगांव से सुरेन्द्र गुप्ता को कैंडिडेट घोषित किया है। वहीं कुनकुरी से लेओस मिंज को उम्मीदवार बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे CM केजरीवाल, जनसभा को करेंगे संबोधित

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे CM केजरीवाल, जनसभा को करेंगे संबोधित
इस साल के आखिर में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव होना है। चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रही हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रही है।

सीएम केजरीवाल करेंगे गारंटी कार्ड का ऐलान

आम आदमी पार्टी जनता को साधने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। दोनों राज्यों में सीएम केजरीवाल गारंटी कार्ड का ऐलान करेंगे।

जगदलपुर में करेंगे रैली

मुख्यमंत्री केजरीवाल 16 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर जाएंगे। वहीं, सीएम केजरीवाल 18 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वह छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रैली करेंगे औऱ मध्य प्रदेश के रीवा में केजरीवाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मिली जाानकारी के मुताबिक, सीएम केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब दौरे पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, आज स्कूल ऑफ एमिनेंस का करेंगे उद्घाटन

छत्तीसगढ़: पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- ‘गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार..’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। इस रैली से पहले एक सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने 6350 करोड़ की रेल परियोजनाएं देश को समर्पित की। साथ ही छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में 50 बिस्तरों वाले ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ का भी शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे देश में आजकल उत्सव का माहौल है, ऐसे में हर खुशी डबल हो गई है। कुछ ही दिन पहले हमारे वैज्ञानिकों ने भारत को चांद पर पहुंचा दिया। भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया था। जैसे छत्तीसगढ़ में कहते हैं- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, वैसे ही आज दुनिया कह रही है भारत का चंद्रयान सबसे बढ़िया।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जिस तरह घोटालों की राजनीति करती है उसमें सिर्फ उसके नेताओं की तिजोरी भरती है। गरीब कल्याण में भले पीछे हों लेकिन भ्रष्टाचार में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। आप कल्पना करिए, अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे तो उसकी मानसिकता क्या होगी।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक समय था जब छत्तीसगढ़ केवल नक्सली हमलों और हिंसा के लिए जाना जाता था। भाजपा सरकार के प्रयासों के बाद आज छत्तीसगढ़ की पहचान यहां किए गए विकास कार्यों से हो रही है। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस के एटीएम की तरह उपयोग किया जा रहा है। झूठा प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहचान है। वे तो कहते हैं बहुत सालों बाद मौका मिला है, आगे नहीं मिलने वाला, यही समय है जितना हो सके लूटो। कांग्रेस और भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है।

प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन INDIA पर निशाना साधा और कहा कि अब INDI गठबंधन ने तय किया है कि वे भारत की सनातन संस्कृति को समाप्त करके रहेगा यानी जो संस्कृति हज़ारों साल से भारत को एक किए हुए है, ये लोग सत्ता के लालच में उसे तोड़ना चाहते हैं। सनातन संस्कृति वह है जिसमें भगवान राम शबरी को मां कहकर उनके जूठे बेर खाने का आनंद लेते हैं।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: 16 सितंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे सीएम केजरीवाल, कर सकते हैं कई गारंटी की घोषणा