चंपावत उपचुनाव Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

उत्तराखंड के उपचुनाव में कौन बनेगा विजेता, किसको मिलेगी चंपावत की कमान?
Uttarakhand: चंपावत उपचुनाव के लिए बंपर मतदान के बाद आज चुनाव के नतीजे (Uttarakhand By Election) आने वाले है। जिसके बाद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। इसके साथ ही आज पता चल जाएगा कि जनता विधायक के रुप में किसे देखना चाहती है। ऐसे में चंपावत का सियासी रण जीतने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के योद्धाओं ने पूरा दमखम लगा दिया था। उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपना पूरा जोर लगा दिया है।

प्रत्याशी बेसब्री से कर रहे नतीजों का इंतजार

चंपावत विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव (Uttarakhand By Election) के नतीजे अब महज कुछ घंटों के अंदर आने वाले हैं। उत्तराखंड में 31 मई को हुए 64 फीसदी मतदान के बाद बीजेपी प्रत्याशी सीएम धामी और कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी की किस्मत EVM में कैद हो चुकी है। आज ये साफ हो जाएगा कि चंपावत का चैंपियन कौन बनने वाला है। उपचुनाव में जिस तरह से बंपर मतदान हुआ है। उससे स्थिति काफी हद तक साफ भी हो गई है। हालांकि अब तो बस नतीजों का इंतजार हो रहा है। अगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बात करें तो खटीमा से मिली हार के बाद उनका चंपावत सीट से चुनाव जीतना अब बेहद जरुरी हो गया है।

Read Also:-  Champawat By Election Result: चंद घंटों में होगा CM धामी के भाग्य का फैसला, कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी से धामी चल रहे आगे

बता दें उत्तराखंड में फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की उपलब्धि तो हासिल कर ली थी। लेकिन जीत का नेतृत्व करने वाले सीएम धामी खुद खटीमा से हार गए थे। हालांकि दोबारा से सीएम धामी (Uttarakhand By Election) को ही मुख्यमंत्री बनाया गया है। बता दें सीएम धामी को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए शपथ ग्रहण करने से 6 महीने के अंदर उनका कहीं से विधायक चुना जाना जरूरी है। सीएम धामी ने 23 मार्च को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद सीएम का किसी एक विधानसभा सीट से विधायक के रूप में जीतना जरुरी हो गया था।

चंपावत उपचुनाव को लेकर सियासी पारा हुआ गर्म, CM धामी ने किया शक्ति प्रदर्शन
उत्तराखंड में चंपावत उपचुनाव के लिए महज कुछ दिनों का वक्त और बाकी रह गया है। ऐसे में चंपावत का सियासी रण जीतने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के योद्धाओं ने पूरा दमखम लगा दिया है। हालांकि सीएम धामी चंपावत की जनता का मन जीतने में जुटे हुए हैं। उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाला हुआ है। सीएम धामी चंपावत की जनता का मन जीतने में जुटे हुए हैं। बता दें सोमवार को चंपावत में चुनावी जनसभा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले 6 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाकर जनता का आशीर्वाद मांगा है।

चंपावत उपचुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने फूंकी जान

उत्तराखंड में चंपावत उपचुनाव जितने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक डाली है। उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाला हुआ है। बता दें रविवार को भी सीएम धामी ने चंपावत में रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया था। हालांकि सीएम धामी के रोड शो में जनता का जनसैलाब उमड़ा हुआ था। जो साफ संदेश दे रहा था कि चंपावत के चुनावी रण का परिणाम बीजेपी में पाले में जाता दिखाई दे रहा है। लेकिन नतीजे आने से पहले फिलहाल कुछ कहना उचित नहीं होगा। खबरों की मानें तो भाजपा ने पूरे चंपावत को पांच सेक्टर में बांटकर पांच कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप डाली हैं।

उत्तराखंड के चंपावत उपचुनाव में केवल अब आठ दिन ही बाकी रह गया है। चंपावत की जीत के लिए भाजपा ने सभी 151 बूथों पर कार्यकर्ताओं को तैनात कर दिया हैं। भाजपा का सबसे ज्यादा फोकस उन बूथों पर है जिन पर विधानसभा चुनाव में वो कांग्रेस से पीछे रह गई थी। हालांकि अब देखने वाली बात ये रहेगी कि क्या फिर से सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड की कुर्सी पर विराजमान हो पाते है या नहीं? अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।