कृषि मंत्री Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने अंतरराष्ट्रीय शोध समझौते के लिए उपयुक्त सहयोग देने का किया वादा
Chandigarh : पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान कहा कि पंजाब सरकार मिट्टी और पानी जैसे बहुमूल्य संसाधनों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के मौजूदा और भविष्य के शोध कार्यों को सहयोग देने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए खुड्डियां ने कहा कि मुख्य रूप से कृषि प्रधान राज्य होने के नाते पंजाब, कृषि विज्ञान और इससे संबंधित अन्य कार्यों, विशेष रूप से कृषि क्षेत्र में मिट्टी और पानी के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने और इस उद्देश्य के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

चेयरमैन बाल मुकुंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक

चेयरमैन बाल मुकुंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी फॉर एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के विशेष प्रतिनिधिमंडल, जिसमें प्रोफेसर श्रीमती शैरन एलिज़ाबेथ और एसोसिएट प्रोफेसर श्री गुरितपाल सिंह बराड़ और उनके विद्यार्थी शामिल थे, का भव्य स्वागत किया गया।

यह दौरा पंजाब में सतत कृषि और वैश्विक स्तर पर कृषि क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कृषि अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे सहयोगी प्रयासों का हिस्सा है।

विचार-विमर्श का केंद्र बिंदु मिट्टी और पानी का संरक्षण था

इस विचार-विमर्श का केंद्र बिंदु मिट्टी और पानी का संरक्षण था, जो आज के बदलते कृषि परिदृश्य में अत्यंत महत्वपूर्ण विषय हैं। इसमें नवीन तकनीकों और नवाचारों को अपनाने पर जोर दिया गया। इस बैठक ने पंजाब और कैलिफोर्निया के विशेषज्ञों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करते हुए कृषि उत्पादकता को बेहतर बनाने के लिए जानकारी के आदान-प्रदान का एक उपयुक्त मंच प्रदान किया।

चेयरमैन ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग की प्रतिबद्धता दोहराई

चेयरमैन शर्मा ने कृषि नवाचार और सतत खाद्य प्रणालियों को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब राज्य खाद्य आयोग की प्रतिबद्धता दोहराई और कैलिफोर्निया के प्रतिनिधिमंडल द्वारा पंजाब पर ध्यान केंद्रित करने की सराहना करते हुए कहा कि यह शोध पंजाब राज्य और वैश्विक कृषि समुदाय दोनों को बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाएगा।

आयोग के सदस्य विजय दत्त, प्रीति चावला और चेतन धालीवाल ने विचारों के इस आदान-प्रदान में बहुमूल्य योगदान देने के लिए सभी सहभागियों का तहेदिल से धन्यवाद किया और कहा कि इस मंच ने पंजाब और कैलिफोर्निया के बीच सतत कृषि विकास को लेकर निरंतर संवाद की नींव रखी है।

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चंडीगढ़ स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित इस बैठक के दौरान पंजाब और कैलिफोर्निया के कृषि विशेषज्ञों ने मिट्टी और पानी के संरक्षण से जुड़ी गंभीर चुनौतियों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर छाया ChatGPT का Ghibli मैजिक, यूजर्स हुए क्रेजी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप