अपने यूजर्स को व्हाट्सऐप(WhatsApp Update) कंपनी शानदार अपडेट देने से पीछे नहीं हटती है। एक के बाक एक निरंतर नए अपडेट के साथ कंपनी लॉन्च कर रही है। हालांकि कंपनी के इन अपडेट्स के कारण ही यूजर्स का एक्सपीरिएंस और भी शानदार होता है। ऐसा ही एक शानदार अपडेट एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए कंपनी लेकर के आई है।
इस अपडेट की जानकारी व्हाट्सऐप पर निरंतर नजर बनाई हुई कंपनी WABetaInfo ने दी है। मिली जानकारी के अनुसार स्टेटस शेयरिंग फीचर अब वेब यूजर्स के लिए भी पेश किया जाने वाला है। हालांकि आईफोन यूजर्स इसका लुत्फ काफी पहले से उठा रहे हैं। लेकिन अब अब व्हाट्सएप वेब यूजर्स के लिए भी जल्दी आने के लिए तैयार है। WABetaInfo व्हाट्सएप अपडेट की जानकारी साझा करता है। इस अपकमिंग अपडेट की जानकारी भी WABetaInfo ने दी है।
WABetaInfo ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए नए अपडेट की जानकारी दी है। उन्होंने बताया “व्हाट्सएप वेब क्लाइंट के लिए स्टेटस अपडेट शेयरिंग फीचर ला रहा है।” अपडेट के बारे में अधिक जानकारी देते हुए लिखा कि व्हाट्सएप वेब यूजर्स भी स्टेट शेयर कर सकेंगे, जिसकी अभी टेस्टिंग चल रही है।
इस फीचर को ऐप पर कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। एक बार ऐप में फीचर के रोलआउट होने के बाद वेब यूजर्स भी अपने डेस्कटॉप से ही इमेज या फिर मनचाहा स्टेटस शेयर कर सकते हैं। उम्मीद है कि प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को स्टेटस शेयरिंग का ऑप्शन स्टेटस व्यू के पास ही शो होगा। फिलहाल, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
हालांकि कंपनी ने इस से पहले भी कई अपडेट्स को कंपनी पेश कर चुकी है। जिसमें HD क्वालिटी फीचर भी शामिल है। इस फीचर के तहत यूजर्स सामने वाले व्यक्ति को HD क्वालिटी में फोटो को शेयर करने का लुत्फ उठा सकते है। इस से पहले तक कई यूजर्स ऐप पर फोटो शेयर करने से बचते थे। इसके पीछे पिक्सल फट जाने का कारण सामने आता है। लेकिन इस अपडेट के बाद आप आसानी से किसी भी व्यक्ति के साथ फोटो को उसकी पिक्सल में शेयर कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:Sakshi Malik Return to Retirement: महिला पहलवान साक्षी की मां ने दिया बड़ा बयान
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar
Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…
AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…
AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…
Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…
CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…
Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…
This website uses cookies.