Nokia 2780 flip फोन हुआ लॉन्च, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

नोकिया(Nokia) ने अपना धमाकेदार फिल्प फोन लॉन्च किया है जो, दो स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें दमदार बैटरी दी है जो 18 दिनों के स्टैंटबाय टाइम के साथ आती है। फोन में बाहर और अंदर, दोनों तरफ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 215 प्रोसेसर लगा है। आइए बताते हैं आपको इस फोन की कीमत और फीचर्स।
नोकिया ने अपना नया फ्लिप फोन Nokia2780 Flip लॉन्च कर दिया है। यह Samsung Galazy Z Flip की तरह नहीं बल्कि पुराने नोकिया फ्लिप के डिजाइन वाला फोन है। कंपनी ने इसे पहले ही ग्लोबल मार्केट में रिलीज किया था। हालांकि अभी ये भारत में नहीं लॉन्च हुआ है। इस फोन को सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च किया गया है। लेकिन इस बार कंपनी ने नोकिया के हैंडसेट में काफी बदलाव किए हैं और इसे और भी बेहतर रूप दिया है।
आप इसके नाम से ही समझ चुकें होंगे कि Nokia2780Flip फोन है। इसमें एक स्क्रीन बाहर दी गई है और एक स्क्रीन अंदर दी गई है। तो आइए अब आपको बताते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स:-
Nokia का ये फोन एक कॉन्फिग्रेशन और दो कलर ऑप्शन में आता है। अमेरिकी बाजार में इसकी कीमत 89.99 डॉलर यानी लगभग 7,400 रुपये है। आप इसे रेड और ब्लू, दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। अमेरिका में इस फोन की सेल 15 नवंबर से शुरू हो रही है।
अगर फीचर्स की बात करें तो नोकिया का ये फोन TFT स्क्रीन के साथ आता है। फोन की बाहरी स्क्रीन की बात करें तो वो 1.77-inch का डॉयग्नॉल टॉल डिस्प्ले है। हैंडसेट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जो फिक्स्ड फोकस और LED फ्लैश के साथ आता है। डिवाइस Qualcomm Snapdragon 215 प्रोसेसर पर काम करता है।
डिवाइस में आपको ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और दूसरे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं. चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। कंपनी इस फोन को भारत में भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इसके बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।