Infinix Hot 30i को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की Hot सीरीज के तहत पेश किया गया है। इसमें मीडियाटेक जी37 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम दी गई है। साथ ही 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। फोन को 10 हजार से कम में खरीदा जा सकेगा। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स।
Infinix HOT 30i की कीमत और उपलब्धता: इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। फोन को 3 अप्रैल दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे ग्लेशियर ब्लू और मिरर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।
यह फोन एंड्रॉइड 12 पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 90 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह Panda ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन ऑक्टा-कोर 6nm MediaTek Helio G37 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8 जीबी रैम दी गई है। इसे 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका 50 मेगापिक्सल का पहला सेंसर और दूसरा AI लेंस है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। फोन में 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, USB Type-C पोर्ट, ब्लूटूथ, OTG और Wi-Fi जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में फोन अनलॉक फीचर दिया गया है। साथ ही 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है और 10वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
ये भी पढ़े: BSNL ने बढ़ा दी Airtel-Jio की टेंशन, 197 रुपये में 70 दिनों की वैधता
SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…
Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…
JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…
CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…
Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…
This website uses cookies.