Advertisement
टेक

Hurry Up! इंतजार हुआ खत्म,NOKIA ने लॉन्च किया सबसे मजबूत 5G फोन

Share
Advertisement

अब कंपनी ने एक नया Rugged स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो मजबूती के मामले में सभी को पीछे छोड़ देगा। Nokia XR 20 Industrial Edition को हर तरह के मुश्किल हालात का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस जुलाई,2021 में HMD ग्लोबल की ओर से लॉन्च किए गए Nokia XR 20 का बेहतर वर्जन है। Rugged स्मार्टफोन के तौर पर इस डिवाइस को ATEX, IECEx, NEC500 और UL सर्टिफिकेशन मिले हैं। ये सर्टिफिकेशन साबित करते हैं कि नए डिवाइस को मुश्किल हालात और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फोन जमीन पर गिरने या भीगने जैसी स्थितियों में खराब नहीं होगा।

Advertisement

खतरनाक जगहों पर भी कर सकते है इस्तेमाल

नोकिया XR 20 इंडस्ट्रियल एडिशन को ना सिर्फ घर के बाहर टूटने या खराब होने के डर के बिना इस्तेमाल किया जा सकता है, बल्कि इसे ऐसी जगह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जहां रसायनों की मदद से काम होता है या फिर छोटे धमाके होते हैं। धूल भरी खदानों, फैक्ट्रियों, मैकेनिकल वर्कशॉप और अन्य खतरनाक जगहों पर भी इस फोन को इस्तेमाल किया जा सकेगा और इसके खराब होने का डर परेशान नहीं करेगा।

फोन में मिलते हैं खास कम्युनिकेशन फीचर्स

खतरनाक लोकेशंस पर आपस में जुड़े रहने के लिए यूजर्स को इस स्मार्टफोन में खास फीचर्स भी दिए गए हैं। वे नोकिया टीम कॉम्स या फिर ग्रुप कम्युनिकेशन जैसी ऐप्स की मदद से पुश-टू-टॉक और वीडियो कनेक्टिविटी फीचर्स का फायदा उठा सकेंगे। खास बात है कि 5G कनेक्टिविटी के अलावा नोकिया स्मार्टफोन प्राइवेट वायरलेस नेटवर्क को भी सपोर्ट करते हैं। यानी कि इनका इस्तेमाल वॉकी-टॉकी की तरह भी किया जा सकेगा।

अभी कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं

नोकिया XR 20 इंडस्ट्रियल एडिशन फोन की कीमत या उपलब्धता से जुड़ी जानकारी से कंपनी ने अभी पर्दा नहीं उठाया है। इतना जरूर साफ है कि इसे चुनिंदा मार्केट्स में ही लॉन्च किया जाएगा और अलग-अलग इंडस्ट्रीज को इसका फायदा मिलेगा।

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.