Advertisement

पोर्नोग्राफी केस के बाद फिर आरोपों में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, लगा 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप

shilpa raj
Share
Advertisement

शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में जमानत को लेकर 22 नवंबर को होने वाली सुनवाई फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई है। राज कुंद्रा को जुलाई के महीने में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। करीब दो महीने तक वह जेल में बंद रहे थे। इसके बाद उन्हें रिहा किया गया था

Advertisement

मुंबई के कोर्ट ने राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी। पोर्न केस में फंसने के बाद राज कुंद्रा अब एक धोखाधड़ी के मामले में फंस गए हैं। साथ ही राज की पत्नी शिल्पा भी इस मामले में आरोपी हैं।

हाल ही में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया है। नितिन बरई नाम के शख्स ने राज और शिल्पा पर 1.51 करोड़ की ठगी का आरोप लगाया है। शख्स का कहना है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने उनके साथ 2014-2015 में एक फिटनेस कंपनी के जरिए 1.51 करोड़ की ठगी की थी।

पोर्नोग्राफी मामले के बाद राज कुंद्रा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिए। और जेल से छूटने के बाद वह लोगों के बीच भी नहीं दिखे। शिल्पा शेट्टी ने अपनी गिरफ्तारी के बाद कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। लेकिन बाद में वह सोशल मीडिया पर वापस लौट आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें