Advertisement
State

मणिपुर में हो रही हिंसा का जिम्मेदार कौन, इंटरनेट बंद करने से होगा समाधान ?

Share
Advertisement

मणिपुर में हो रही हिंसक घटनाएं आग की तरह फैल कर उन तमाम संविधान के दस्तावेजों को जला रही जिसमें यह लिखा है कि भारत में हर एक जाति समुदाय और नागरिकों को समान अधिकार है। वे स्वतंत्रता से अपनी बात बोल, कह सकते है। अपने हक के लिए आवाज उठा सकते हैं। अपने खिलाफ हुए अत्याचारों के लिए लड़ सकते हैं।

Advertisement


कुछ दिनों पहले मणिपुर से आई औरतों के साथ दरिंदगी की वीडियो ने सोशल मीडिया के साथ-साथ लोगों में भी तहलका मचा दिया है। राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता के बीच इस बात को लेकर आक्रोश दिख रहा हैं। लोग जगह-जगह प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। पर इन सबके बीच सवाल यह है कि पीछले ढाई महिने से चल रही इस हिंसा के बारे में क्या आज जा कर सबको ख़बर लगी। क्या आज उन्हे पता चला की मणिपुर के हालात कितने बद्त्तर हैं, या फिर ये कहना सही होगा कि इस देश के लोग सही चीजों पर आवाज उठाने के बजाय भेड़ चाल में चलना और स्थिती की गंभीरता को ना समझते हुए ऐसे मुद्दों पर वोटों की रोटियां सेंकना ज्यादा पसंद करते हैं। उन्हें किसी के जीवन का कोई मोल नही। क्या ये सवाल जरूरी नहीं कि पीएम मोदी ने अब तक न जाने कितने ही जगहों का दौरा कर लिया पर मणिपुर के इतने बुरे हालात होते हुए भी वहां क्यों नही गए। तभी तो मणिपुर के इतने बुरे हालात होने के बावजुद एक दूसरे पर इल्जाम लगाने के अलावा कोई जरूरी और असरदार एक्शन नहीं लिया जा रहा।
मणिपुर में इंटरनेट बंद करवाने से क्या हिंसा रूक गई ? बल्कि महिलाओं के साथ 4 मई को हुई घटना के अलावा भी ऐसी बहुत सी घटनाएं हुई जिनके बारे में हमें कोई जानकारी ही नही। जो अब छन-छन कर सामने आ रही हैं।


1- 5 मई को दो और कुकी महिलाओं के साथ रेप हुआ था। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 16 मई को कांगपोकपी के सैकुल थाने में 21 साल और 24 साल की दो लड़कियों की मौत पर जीरो FIR दर्ज हुई थी।ये दोनों इम्फाल में एक कार वॉश में काम करती थीं। शिकायत के मुताबिक लड़कियों के किराये के घर में भीड़ ने उनके साथ रेप किया गया और फिर उनकी बर्बरता से हत्या कर दी गई।


2- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 6 मई को 45 साल की एक महिला को निर्वस्त्र किया गया और उसे जला दिया गया। एक पादरी ने बताया कि 7 मई को महिला की आधी जली बॉडी मिली थी। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे।


3- मणिपुर के काकचिंग जिले की एक वीभत्स घटना अभी सामने आई है। 80 साल की एक महिला अपने घर में थीं। लेकिन हथियारबंद लोगों ने उनके घर को पहले बाहर से बंद कर दिया और फिर आग के हवाले कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना 28 मई की है।


इन सब के अलावा भी ना जाने कितनी ही ऐसी खबरे हैं जिनके बारे में हमें आपको नहीं पता पर ये सिर्फ मणिपुर के वे लोग जानते हैं जिनके साथ ये घटनाएं हो रहां और जो इसे जी रहे।

ये भी पढ़ें: एसीपी ने पत्नी और भतीजे की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को लगा की फांसी

Recent Posts

Advertisement

2024 का ये चुनाव भारत के युवाओं को नए अवसर बनाने के लिए- पीएम मोदी

PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…

May 18, 2024

तीसरी बार मोदी सरकार बनने के छह महीने के भीतर POK हमारा होगा- सीएम योगी

CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…

May 18, 2024

हमारे लिए देश सर्वोपरि, हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…

May 18, 2024

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

2019 में लालगंज सीट पर भाजपा को हुआ था नुकसान, इस बार यहां भी कमल खिलाने योगी करेंगे प्रचार

Lucknow: चुनावी पिच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को छह रैली करेंगे।…

May 18, 2024

हरियाणा की युवती ने मुजफ्फरनगर के एक युवक पर लगाया लव जिहाद का आरोप

Love Jihad: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया…

May 18, 2024

This website uses cookies.