Advertisement
State

Weather Update: दिल्ली से राजस्थान तक गर्मी ने दिखाए तेवर, कई स्थानों पर पारा 43 डिग्री पार

Share
Advertisement

Weather Update: उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, बिहार समेत देश के अधिकांश राज्यों में अब गर्मी के तेवर दिखाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया। पूर्वी, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान में सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

Advertisement

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुग्राम में 41.0, नोएडा में 40.8, गाजियाबाद में तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी में प्रयागराज सबसे गर्म

उत्तरप्रदेश में शनिवार को प्रयागराज सबसे गर्म रहा, यहां दिन का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा में पारा 42.6 डिग्री तक जा पहुंचा। 

बिहार में पारा 43 डिग्री के पार

 बिहार में कम से कम 5 स्थानों पर पारा 43 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया, वहीं 9 जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। रोहतास के डेहरी प्रखंड, गया के खिजरसराय प्रखंड, नवादा जिले के वारिसलीगंज, नालंदा और अरवल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, 24 अप्रैल तक राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति बने रहने की संभावना है।

राजस्‍थान में गर्मी ने जोर पकड़ा

राजस्‍थान में गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है जहां बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 42.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 18-19 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ऊपर सक्रिय होने की संभावना है। उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्‍य में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री से. के बीच बना हुआ है। आगामी 48 घंटों में तापमान में और 1 से 2 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना है।

ये भी पढ़ें: IMD Weather Update: अगले 5 दिनों में 2-4°C तक बढ़ेगा अधिकतम तापमान

Recent Posts

Advertisement

Patna: स्कूल के गटर में मिला मासूम बच्चे का शव, गुस्साए लोगों ने स्कूल में लगाई आग

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां चार…

May 17, 2024

ना बूढ़ा हुआ हूं..ना रिटायर हुआ हूं…अब मैं छुट्टा सांड हो गया हूं’ – बृजभूषण शरण सिंह

Gonda: कैसरगंज से मौजूदा बीजेपी सांसद का फिर बड़ा बयान सामने आया है. सांसद बृज…

May 17, 2024

सपा-कांग्रेस के लिए अपने वोट बैंक से बड़ा कुछ नहीं, बाराबंकी में दहाड़े PM मोदी

PM Modi In Barabanki: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 17 मई को यूपी के बाराबंकी…

May 17, 2024

Lucknow: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर वार, बोले- भारी अंतर से चुनाव हारेंगे राहुल गांधी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी…

May 17, 2024

Chardham Yatra को लेकर बड़ा अपडेट, गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाने पर लगा प्रतिबंध

Chardham Yatra: उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024 : INDI गठबंधन की विशाल जनसभा आज, बेटे राहुल के समर्थन में सोनिया गांधी करेंगी वोट की अपील

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है.…

May 17, 2024

This website uses cookies.