मैसूर: देश से एक बार फिर शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। इस बार ये घटना दक्षिण भारत में पेश आई है। UP की लड़की के साथ कर्नाटक के मैसूर में गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की मैसूर में मेडिकल स्टुडेंट है। जानकारी के अनुसार मैसूर के चामुंडी पहाड़ियों की तराई में 6 लोगों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़ित लड़की अपने दोस्त के साथ लौट रही थी, इस दौरान आरोपियों ने रास्ते में उसे रोक कर उनके पैसे छीनने की कोशिश की और फिर लड़की के दोस्त को घायल कर, शहर के ललिताद्रीपुरा के इलाके में छात्रा से गैंगरेप किया।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला अलनहल्ली थाने में दर्ज कर लिया है।
इस मामले पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘लड़की के साथ अज्ञात लोगों के द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया है और अब पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पीड़िता के मित्र को बुरी तरह पीटा गया था। ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मेरी सरकार ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ कर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।’
घटना पर कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा, ‘पुलिस आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका बयान दर्ज किया जाना बाकी है। मैं आज शाम को मैसूर जा रहा हूँ।’
इस घटना के जांच की प्रगति की जानकारी दे रहें मैसूर के जिला प्रभारी मंत्री एस.टी सोमशेखर ने बताया, ‘पीड़ित बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत अब स्थिर है। सीएम के आदेश पर एडीजीपी प्रताप रेड्डी भी जांच के लिए मैसूर में हैं। केस की जांच के लिए दो डीसीपी को लगाया गया है’
New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…
Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…
Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…
Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…
This website uses cookies.