Advertisement
State

आउटसोर्सिंग से नियमित पदों पर स्थायी बहाली की सीबीआई जांच हो- विजय सिन्हा

Share
Advertisement

Vijay Demand CBI Investigation: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने 2010 से अभी तक सरकारी कार्यालय औऱ संस्थाओं में आउटसोर्सिंग द्वारा नियमित पदों पर स्थायी बहाली की सीबीआई जांच की मांग की है।

Advertisement


सिन्हा ने गिनाए पेपर लीक के मामले

सिन्हा ने आरोप लगाया बिहार में बोर्ड परीक्षा से लेकर नौकरी तक की परीक्षाओं में 90% परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। 2012 में दो बार एसएससी, 2017 में एसएससी, 14 मार्च औऱ 21 मार्च 2021 बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा, 27 फरवरी 2022 को उत्पाद पुलिस परीक्षा, 28 फरवरी 2022 को फायरमैन की परीक्षा, 2017, 2019 औऱ 2022 में बिहार दारोगा की परीक्षा, 24 दिसम्बर 2022 को बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा, 9 मई 2022 को 67वी बीपीएससी पीटी परीक्षा औऱ 1अक्टूबर 2023 को सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ है।

Vijay Demand CBI Investigation: बोले, युवाओं का भविष्य अधर में

इसी प्रकार बिहार बोर्ड का 1 फरवरी 2023 को 12वीं का गणित पेपर औऱ 4 फरवरी 2023 को 12वीं का इंग्लिश पेपर लीक हुआ था। इससे साबित होता है कि नौकरी अथवा शैक्षणिक परीक्षाओं में बैठने वाले बिहार के युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है।

‘ब्लैक लिस्टेड एजेंसी को भी सौंपा बहाली का काम’


सिन्हा ने कहा कि बिहार राज्य बिजली बोर्ड, बिहार विधानसभा सहित अनेक सरकारी संस्थाओं में सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) के माध्यम से आउटसोर्सिंग एजेंसियों द्वारा बहाली की गई है। कुछ ऐजेंसी पूर्व से अन्य राज्यों में काली सूची में थी फिर भी उन्हें बहाली का काम दिया गया। यहां सेटिंग द्वारा विभागीय प्रमुख के मेल से नौकरी बेचने का खेल हुआ। सीबीआई को जांच देने पर असलियत सामने आ जाएगी।

‘अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति बताएं’


सिन्हा ने कहा कि 2012 से अबतक के परीक्षा घोटालों में शामिल आरोपी, अभियुक्तों औऱ साजिशकर्ता की वर्तमान स्थिति पर सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। इनमें किन लोगों को सजा मिली औऱ कौन जेल से बाहर हैं, ये भी अंकित हो।

‘उगाही की राशि सत्ता के शीर्ष तक पहुंचती’


उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में शिक्षा माफिया, अधिकारी और नेताओं का बड़ा नेटवर्क है जो पैसा लेकर सरकारी नौकरियां वेचने के काम में लगे हैं। उगाही की राशि ये नीचे से लेकर सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाते हैं। भाजपा के शासन में आने पर इसकी पूरी जांच होगी और भ्रष्टाचारी जेल के अंदर भेजे जाएंगे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar: पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को सरकार कटिबद्ध- सीएम नीतीश

Recent Posts

Advertisement

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

‘वो अपने बारे में इतना बोलती हैं…कुछ कहने को नहीं बचा’, विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं, चौथे…

May 12, 2024

इंडी गठबंधन और पाकिस्तान का डीएनए मिलता-जुलता, सीतापुर में बोले CM योगी

Sitapur: कांग्रेस-सपा, इंडी गठबंधन और पाकिस्तान का डीएनए मिलता-जुलता दिख रहा है। सपा-कांग्रेस के समय…

May 12, 2024

BJP ने बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया- अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav: यूपी के बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव…

May 12, 2024

काशी दौरे का दूसरा दिन, CM योगी ने काल भैरव व काशी विश्वनाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चुनाव प्रचार के लिए निकलने से पहले…

May 12, 2024

This website uses cookies.