Advertisement
Uttarakhand

Uttrakhand: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का उत्तराखंड दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Share
Advertisement

Uttrakhand: देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज तीन दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Advertisement

उत्तराखंड दौरे पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद Uttrakhand

देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज तीन दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर जा रहे हैं। तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर रामनाथ कोविंद कई विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहले दिन डा भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर वह देहरादून के गढ़ीकैंट में भारत रत्न भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।  इसके बाद 15 व 16 अप्रैल को मसूरी रोड के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

राजभवन में प्रवास करेंगे पूर्व राष्ट्रपति Uttrakhand

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भ्रमण के दौरान राजभवन में रूकेंगे। इस दौरान उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया गया है। जानकारी के मुताबिक गढ़ीकैंट में भीमराव आंबेडकर की मूर्ति से रामनाथ कोविंद का विशेष लगाव रहा है। दिसंबर 2021 में उत्तराखंड के दौरे के दौरान भीमराव आंबेडकर की इस प्रतिमा के छोटा होने की बात उन्हें अच्छी नहीं लगी थी। जिसके बारे में उन्होंने अपने परिसहाय से बातचीत की थी। इस बात को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रतिमा के जीर्णोद्धार के लिए सीईओ कैंट बोर्ड से अनुरोध किया था।

राज्यपाल गुरमीत सिंह के बात को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष कैंट बोर्ड एवं सीईओ कैंट बोर्ड ने प्रतिमा के आकार को बड़ा करवाया। इसके साथ ही जीर्णोद्धार कर इस प्रतिमा को बेहतर स्वरूप दिया। जिसके बाद राज्यपाल ने दिल्ली भ्रमण के दौरान इस प्रतिमा के नए स्वरूप को पूर्व राष्ट्रपति को दिखाया था।

ये भी पढ़ें: UP Government: अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार, आतंकी वलीउल्लाह को हुई उम्रकैद की सजा

Recent Posts

Advertisement

गांधी परिवार और खरगे जी को धन्यवाद, पारिवारिक सीट की जिम्मेदारी दी- केएल शर्मा

KL Sharma Said: अमेठी के कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने गांधी परिवार और खरगे का…

May 3, 2024

गांधी परिवार में निष्ठा, बुरे दौर में भी नहीं छोड़ा साथ.. जानिए कौन हैं कांग्रेस के केएल शर्मा

KL Sharma Congress: 1983 में राजीव गांधी के साथ एक शख्स रायबरेली आया. वो मूलत…

May 3, 2024

अमेठी के बाद वायनाड छोड़कर भाग रहे राहुल इसलिए रायबरेली से लड़ रहे चुनाव- मनजिंदर सिंह सिरसा

Rarbareli and Rahul: कांग्रेस द्वारा रायबरेली और अमेठी की सीट से उम्मीदवारों की घोषणा करते…

May 3, 2024

रायबरेली से चुनावी मैदान में राहुल गांधी,  किशोरी लाल शर्मा देंगे स्मृति ईरानी को टक्कर

Rahul Gandhi and KL Sharma: लंबे इंतजार और तमाम मंथन के बाद अब कांग्रेस पार्टी…

May 3, 2024

Mahoba: दोस्तों के साथ मिलकर पति ने अपनी ही पत्नी के साथ कर डाली हैवानियत, घिनौनी वारदात से सदमे में है विवाहिता

Mahoba: महोबा में सात जन्मों का बंधन निभाने की कसम खाने वाले कलयुगी पति ने…

May 2, 2024

‘इंडी अलायंस…परिवारवादी पार्टियों का जमावड़ा और भ्रष्टाचारियों को बचाने का टोला है…’, विदिशा में बोले जेपी नड्डा

JP Nadda: मध्य प्रदेश के विदिशा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा…

May 2, 2024

This website uses cookies.