Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में दिखा हल्की बारिश और बर्फ का नजारा । वर्तमान समय मे जिला मुख्यालय सहित समस्त तहसील क्षेत्रों में सामान्य वर्षा देखी जा सकती है । साथ हीं ! सुक्की टॉप, हर्षिल,गंगोत्री, यमुनोत्री और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी हो रही है। जनपद में कुशलता है।
1- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू से सुक्की टॉप तक यातायात सुचारू है।
2- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुचारू है।
3- विकासनगर से बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग तक की यातायात सुचारू है।
4- चिन्यालीसौड़-सुवाखोली-मसूरी मार्ग यातायात सुचारू है।
5- उत्तरकाशी-लम्बगांव-श्रीनगर मार्ग यातायात सुचारू है।
1. हर्षिल मुखवा, 2. हर्षिल बगोरी, 3. पयारा झाला, 4. जसपुर पुराली बर्फवारी के कारण अवरूद्ध हुये है NH सुचारू होने के पश्चात संबंधित विभाग द्वारा उक्त मार्गो को सुचारू किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। तथा जनपद के अन्य सभी ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात सुचारू है।
तहसील भटवाड़ी क्षेत्रान्तर्गत झाला तक विधुत आपूर्ति सुचारू हैं। झाला से ऊपर बर्फबारी के कारण 11kv विधुत लाईन क्षतिग्रस्त होने से हर्षिल, मुखवा, धराली व गंगोत्री क्षेत्र में विधुत आपूर्ति वाधित हैं।
तहसील मोरी क्षेत्रान्तर्गत नैटवाड़ क्षेत्र के स्थान नुराणू के पास पेड़ गिरने से 11kv विधुत लाईन क्षतिग्रस्त होने से ग्राम सिरगा, ओसला, गंगाड, पवाणी कुल 04 ग्रामों की विधुत आपूर्ति बाधित हैं।
सुक्की टॉप से गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध हैं। बी0आर0ओ0 द्वारा सुक्की टॉप से एवं भैरवघाटी तरफ से व्हील लोडर, डोजर BD50, जेसीबी मशीनरी आदि मजदूर तैनात हेतु कार्यवाही गतिमान हैं।
बिगड़ते मौसम को देखते हुए,उक्त लाईनों को सुचारू किये जाने के लिए विभाग की कार्यवाही जारी है । विभाग की मानें तो दिनांक- 04.03.2024 को शाम तक सभी लाईनें सुचारू होने की सम्भावना है। आपको बत दें ! जनपद के अन्य समस्त विकास खंड क्षेत्रों में विधुत आपूर्ति सुचारू है।
ये भी पढ़े: http://Uttarakhand News : कालाढूंगी में हुआ 42 करोड़ की सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास !
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए
Priyanka in Raebareli: रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी सभा को…
Rahul Gandhi in Raebareli: उत्तरप्रदेश स्थित रायबरेली के हरचंदपुर में राहुल गांधी ने एक जनसभा…
Banda: देश में 80 करोड़ जरुरतमंदों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। वहीं…
Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन…
Amit Shah in Maharashtra: महाराष्ट्र के धुले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा…
PM Modi in Saran: पीएम मोदी आज यानि सोमवार को बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां कर…
This website uses cookies.