Advertisement
Uttarakhand

Uttarakhand: सूबे में बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आकलन के दिए निर्देश

Share
Advertisement

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारी बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान के आकलन के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है किसानों को राहत के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बारिश के मद्देनजर आपदा प्रबंधन सचिव को सभी जिलाधिकारियों के साथ समन्वय बनाने के भी निर्देश दिए हैं।

Advertisement

उत्तराखंड में हुई मूसलाधार बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिससे किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बारिश के साथ कई स्थानों पर हुई ओलावृष्टि ने रबी की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में तैयार गेहूं की फसल ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई है।इसके साथ ही सरसों, आम, दाल और तिलहन की फसल को भी बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। मार्च महीने के दूसरे पखवाड़े में कई बार बारिश हुई।

लेकिन महीने के अंतिम दो दिन हुई बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बारिश की मार से बेहाल किसान, सरकार से मुआवजे की आस लगाए हुए हैं। बेहाल किसानों को राहत देने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहल की है। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को हुए नुकसान के जल्द आकलन का निर्देश दिया है। राज्य में बारिश से पैदा हुए हालात की आपदा प्रबंधन केंद्र में समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि बारिश के कारण कई स्थानों पर फसलों को भारी नुकसान की जानकारी सामने आई है। फसलों को हुए नुकसान का कृषि विभाग के अधिकारी, प्रशासन के सहयोग से आकलन करें। और इसकी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं जिससे किसानों को जरूरी मदद दी जा सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को सभी जिलाधिकारियों से समन्वय बनाने को कहा है। सीएम ने कहा है कि जिलाधिकारियों को उनकी जरूरत के आधार पर तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाय। राज्य में हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से फसलों की बर्बादी ने किसानों के सामने उनके परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा पैदा कर दिया है। ऐसे में परेशान किसानों को जल्द से जल्द राहत दी जाए इसके लिए सीएम धामी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।

ये भी पढ़ें: धर्मवीर प्रजापति ने नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

Recent Posts

Advertisement

t20world cup: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे उम्रदराज… युवा खिलाड़ी, जानें क्या है उम्र

t20 world cup : टी20 वर्ल्ड  कप का आगाज हो गया है। इस वर्ल्ड  कप…

June 2, 2024

Sikkim Election Result: SKM ने हासिल की प्रचंड जीत, CM तमांग ने जनता का जताया आभार

Sikkim Election Result: सिक्किम की 32 विधानसभाचुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं. सीएम प्रेम…

June 2, 2024

Hapur : जमीनी विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारने की घटना का हुआ खुलासा, तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

Hapur: हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को गोली मारने की…

June 2, 2024

Assembly Election 2024: अरुणाचल प्रदेश में BJP को मिली प्रचंड जीत, PM मोदी ने जताया आभार

Assembly Election 2024: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा रविवार को की गई.…

June 2, 2024

Arvind Kejriwal Surrender: CM केजरीवाल ने तिहाड़ में किया सरेंडर, 21 दिनों की जमानत पर आए थे बाहर

Arvind Kejriwal Surrender: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर…

June 2, 2024

Lucknow: हीट वेव को लेकर डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किए निर्देश

Lucknow: डीजीपी प्रशांत कुमार ने निर्देश जारी किए। ये निर्देश भीषण गर्मी हीट वेव को…

June 2, 2024

This website uses cookies.