उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में 21 मार्च तक बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने ऐसा पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका जाहिर कर येलो अलर्ट जारी किया है।
बिजली चमकने, ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च तक प्रदेश में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 18, 19 और 20 को ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट भी है।
कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान मान की हानि, ओलावृष्टि से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। राज्य में इस समय पश्चिमी विछोभ सक्रिय है। जिस वजह से मौसम में तब्दीली आई है। वही देहरादून में हवा तूफान के बाद झमाझम बारिश देहरादून में शुक्रवार को शाम के समय तेज हवाएं चली। तूफानी हवाएं चलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
देर शाम तक आसमान में काले बादल छाए और राजधानी देहरादून के विभिन्न इलाकों में जमकर बारिश हुई। दून का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों दून, मसूरी में दिन में गर्मी रहती है और शाम को मौसम बारिश के अनुकूल हो जाता है। इसीलिए बारिश होती है। मार्च से मई तक ऐसा मौसम रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें:Uttarakhand: गड्ढा मुक्त सड़कें बनाने को App का सहारा, गड्ढों के बारे में App में दर्ज होगी शिकायत
Amit Shah in Palghar: महाराष्ट्र के पालघर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक…
Kasganj: कासगंज शहर के जामा मस्जिद इलाके में एक बिजली के ट्रांसफ़ार्मर में अचानक शाट…
Mamata Banerjee said: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना बनगांव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री…
Priyanka in Raebareli: रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी सभा को…
Rahul Gandhi in Raebareli: उत्तरप्रदेश स्थित रायबरेली के हरचंदपुर में राहुल गांधी ने एक जनसभा…
Banda: देश में 80 करोड़ जरुरतमंदों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। वहीं…
This website uses cookies.