Uttarakhand: उत्तराखंड में गर्मी का चढ़ रहा पारा…स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए दिशा निर्देश
![](https://hindikhabar.com/wp-content/uploads/2024/05/पब-1024x572.jpg)
Uttarakhand: उत्तराखंड में गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है, जो छुट्टियां मनाने पहुंच रहे हैं,उन्हें भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में बुधवार को 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इसी को देखते हुए उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग एक्टिव हो गया है। स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने अस्पतालों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भी कूलर और एक्स्ट्रा बेड को तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में लोग गर्मी की वजह से बेहाल हैं। इस साल गर्मी का तापमान रिकॉर्ड डिग्री से एक पॉइंट कम दर्ज किया गया। बुधवार को देहरादून का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2012 से तुलना करें तो उस समय 43.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। चाहे प्रदेश के मैदानी इलाके हों या पड़ाडी इलाके, गर्मी का कहर पूरे प्रदेश में जारी है। वहीं पर्यटक भी भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। गर्मी बढ़ती जा रही है। अब उत्तराखंड प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। उत्तराखंड स्वास्थ्य सचिव ने अस्पतालों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अस्पतालों को एक्स्ट्रा बेड तैयार रखने को कहा है।
स्वास्थ्य सचिव का बयान
स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने अस्पतालों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सीएमओ और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। साथ ही साथ अस्पतालों में भी कूलर और एक्स्ट्रा बेड को तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही साथ जगह – जगह अस्पतालों में और छोटे स्वास्थ्य केंद्रों में भी कूलर लगाने की बात कही गई है। इस प्रकार से बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से तैयार है।
रिपोर्ट: शुभांगी भट्ट
Delhi: CM केजरीवाल को बड़ा झटका, SC रजिस्ट्री ने अंतरिम जमानत बढ़ाने की सुनवाई से किया इनकार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप