Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग (Voting) का सिलसिला जारी है। इस बीच राज्य (Uttarakhand Assembly Election) में मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। वहीं चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे।
उत्तराखंड़ में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर आज मतदान (Uttarakhand Voting) जारी है। वहीं दोपहर एक बजे तक उत्तराखंड़ में 35.21 फीसदी मतदान (Uttarakhand Assembly Election) हुआ है। जिसके बाद अब राज्य में सबसे अधिक उत्तरकाशी में 40.12 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि पिथौरागढ़ में सबसे कम 29.68 फीसदी मतदान हुआ है।
मालूम हो कि महिला मतदाताओं (Female Voters) की सुविधा के लिए प्रदेश में 100 से ज्यादा महिला मतदान केंद्र बनाए गए है। इस बार के चुनाव में 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता हैं, जिनमें 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष, 39 लाख 32 हजार 995 महिला और 288 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश में इस बार 94 हजार 471 सर्विस वोटर हैं, जिनमें 91 हजार 869 पुरुष और 2602 महिला मतदाता शामिल हैं।
Chia Seeds for Skin: आज कल लोग हेल्थ के साथ ही चेहरे की खूबसरती का…
Balrampur: एक कलयुगी मां ने रिश्तों के बंधन को तार-तार करने का काम किया है।…
Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में भारी भीड़ के चलते 31 में तक ऑफलाइन…
Basti: अबकी बार-400 पार की बात पर सपा के लोगों को चक्कर आने लगता है,…
UP: समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थी। वहीं आज अयोध्या में राम भक्तों…
MP News: देश में एक तरफ़ लोकसभा चुनावी चरण का दौर जारी है वहीं मध्य…
This website uses cookies.