Advertisement
Uttarakhand

Uttarakhand: लोकतंत्र सेनानियों के आश्रितों को भी मिलेगी पेंशन, शासनादेश जारी

Share
Advertisement

धामी सरकार अब आपातकाल में जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों की मृत्यु के बाद आश्रितों भी पेंशन देगी। इसके तहत लोकतंत्र सेनानी की आश्रित विधवा पत्नी या विधुर पति को 20 हजार रूपए प्रति माह की पेंशन दी जाएगी। शासन से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
आपातकाल में जेल जाने वाले प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को भी अब पेंशन मिलेगी। सरकार ने तय किया है कि लोकतंत्र सेनानियों की मृत्यु के बाद उनकी विधवा पत्नी या विधुर पति को भी इतनी ही राशि लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन के तहत दी जाएगी। शासन से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। आपातकाल के दौरान जेल यातना सहने वालों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र सेनानी घोषित किया था।

Advertisement

आपातकाल की अवधि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 के बीच मीसा या डीआईआर के तहत जेल गए लोकतंत्र सेनानियों को पहले प्रदेश में 16 हजार रूपए प्रति माह दिए जाते रहे। जिसे धामी सरकार ने अक्टूबर 2022 में बढ़ाकर 20 हजार रूपए कर दिया। और अब लोकतंत्र सेनानियों की मृत्यु के बाद उनकी आश्रित विधवा पत्नी या विधुर पति को भी इतनी ही धनराशि देने का फैसला लिया गया है।

शासन से जारी शासनादेश में कहा गया है कि आपातकाल में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक जेल में बंद लोकतंत्र सेनानियों की विधवा पत्नी या विधुर पति को भी लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन दी जाएगी। । सभी जिलाधिकारियों को सरकार के फैसले की जानकारी दे दी गयी है। जिससे जिलों में लोकतंत्र सेनानियों के आश्रितों को पेंशन दिए जाने के संबंध में जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस पेंशन से प्रदेश के उन लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिवार का सम्मान होगा जिन्होंने आपातकाल के कठिन दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल की यातना झेली थी।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सभी बीजेपी सांसदों पर उठाए सवाल

Recent Posts

Advertisement

बारबाडोस में आसमानी आफत, बिजली-पानी गुल, फंस गई टीम इंडिया

Indian Cricket Team : वर्ल्डकप जीतकर हर भारतीय को खुशी का अद्भुत एहसास देने वाली…

July 1, 2024

संसद में राहुल ने झूठ बोला, अयोध्या में 1733 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा गया : CM योगी

CM Yogi to Rahul Gandhi : संसद में अयोध्या में विस्थापितों को दिए गए मुआवजे…

July 1, 2024

Devendra Fadnavis : राहुल गांधी को नए सिरे से भारत का गौरवशाली इतिहास सीखना चाहिए : देवेंद्र फडणवीस बोले

Devendra Fadnavis : सदन की कार्यवाही शुरू हुई। राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया गया।…

July 1, 2024

Jhansi : जीते जी तीन बार सुहागिन बनी, मरते दम तक सुहाग का सुख न मिला

Allegation of Murder : कहते हैं कि वक्त से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी…

July 1, 2024

भांजे के प्यार में पागल मामी को पूर्व प्रेमी कर रहा था ब्लैकमेल, चेन्नई से बुलाया और फिर…

Crime in Gorakhpur : गोरखपुर में अवैध प्रेम संबंधों में हत्या का एक हैरान कर…

July 1, 2024

Parliament Session 2024 : ‘आप उनको ज्यादा रियायत दे रहे…’,अमित शाह ने राहुल गांधी के बयान का विरोध किया

Parliament Session 2024 : आज सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद…

July 1, 2024

This website uses cookies.