Advertisement
Uttarakhand

Uttarakhand: सीएम ने चंपावतवासियों को सौगात, 50.54 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास

Share
Advertisement

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में अपनी विधानसभा चुनाव की जीत का एक साल पूरा होने पर चंपावत वासियों को लगभग 50 करोड़ रूपए लागत की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि एक साल के कार्यकाल में प्रदेश के साथ ही चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया गया है।

Advertisement

चंपावत विधानसभा चुनाव में जीत का एक साल पूरा होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गोल्ज्यू मंदिर में विधि विधान से पूजा की। और प्रदेश की उन्नति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने चम्पावत में 50.54 करोड़ रुपये लागत की 42 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। जिनमें लोक निर्माण, पेयजल, सिंचाई और श्रम विभाग से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। इस मौके पर सीएम धामी ने चंपावतवासियों का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत के लोगों के जताए गए विश्वास के कारण ही वो राज्य के मुख्य सेवक के रूप में प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत को प्रदेश का आदर्श और अग्रणी जिला बनाने के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया गया है।

सीएम ने कहा कि पिछले एक साल में चंपावत के विकास के लिए जिन योजनाओं पर काम चल रहा है उनके पूरा होने पर चंपावत में विकास के नए युग का सूत्रपात होगा। सीएम धामी ने कहा कि एक साल के कार्यकाल में सरकार के सामने कई चुनौतियां भी आई हैं। लेकिन हर चुनौती का सामना करते हुए सरकार उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: सीएम ने चंपावतवासियों को सौगात, 50.54 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास

Recent Posts

Advertisement

Chhattisgarh : चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

Chhattisgarh : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को महागठबंधन का नेता चुना गया। चंपई सोरेन ने…

July 3, 2024

Hathras Stampede : घटनास्थल पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख बोलीं… ‘मैं खुद ही तथ्य-खोजने आई हूं’

Hathras Stampede : हाथरस जिले के सिंकदराराऊ में हुई भगदड़ की घटना के बाद आज…

July 3, 2024

Congress on PM Modi : पीएम मोदी के बयान पर जयराम रमेश ने साधा निशाना, कहा – ‘यह संदेश जाता कि…’

Congress on PM Modi : राज्यसभा में पीएम मोदी ने बुधवार को मणिपुर पर बात…

July 3, 2024

Cricket News : ICC T-20 रैंकिंग में नंबर वन ऑलराउंडर बने हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya :  टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर…

July 3, 2024

Hemant Soren : एक बार फिर हेमंत सोरेन बनेंगे झारखंड के सीएम! चुने गए विधायक दल के नेता

Hemant Soren : झारखंड में महागठबंधन विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में हेमंत…

July 3, 2024

Champions Trophy 2025 :  इस तारीख को भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम होंगी आमने-सामने

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है.…

July 3, 2024

This website uses cookies.