Advertisement
Uttarakhand

Roorkee: दवा फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, हुआ लाखों का नुकसान

Share
Advertisement

उत्तराखंड से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। बता दें कि रुड़की के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में पुहाना के पास मंगलवार की सुबह एक दवा फैक्टरी में आग लग गई। इस दौरान वहां काम कर रहे कर्मचारी और अधिकारियों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Advertisement

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सुबह यश फार्मा फैक्टरी में कर्मचारी काम रहे थे। इस दौरान करीब सात बजे अचानक आग लग गई। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई।
करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से फैक्टरी में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। प्रथम दृष्टया फैक्टरी में आग शार्ट सर्किट से बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भा पढ़ें: नैनीताल: सुखी नदी में फंसी दो छात्राएं, लोगों ने किया रेस्क्यू

Recent Posts

Advertisement

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

This website uses cookies.