Advertisement
Uttarakhand

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव समिति का हुआ गठन, करन माहरा को मिली कमान

Share
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में जीत के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी पार्टियां जनता को साधने की कोशिश में लगी है। कांग्रेस ने भी अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने उत्तराखंड में प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। स्टेट इलेक्शन कमेटी में कुल 28 मेमंबर्स को जगह दी गई है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनाव समिति के संबंध में आदेश जारी किए हैं।

Advertisement

Lok Sabha Election 2024: करन माहरा को मिली कमान

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को ही स्टेट इलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि इन्हीं की अध्यक्षता में कांग्रेस चुनाव समिति का गठन हुआ है। इस समिति में उत्तराखंड कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

Lok Sabha Election 2024: पूर्व कैबिनेट मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस ने चुनाव समिति में पूर्व कैबिनेट मंत्रियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने समिति में पूर्व कैबिनेट मंत्रियों में नवप्रभात, हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण और डा हरक सिंह रावत को समिति में जगह दी है। इनके साथ ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, विधायक ममता राकेश, राजेंद्र भंडारी व उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का नाम भी शामिल किया है।

इनके अलावा भी कई नेताओं को दी जगह

इनके अलावा पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, पौड़ी लोकसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी, वैभव वालिया, पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोजिनी कैंतुरा, गोदावरी थापली, अमरजीत सिंह, राजपाल बिष्ट और राजपाल खरोला को भी समिति में रखा गया है।

कांग्रेस के लिए ये चुनाव अहम

बता दें, विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। कांग्रेस इस वक्त सिर्फ देश के 3 राज्यों में है। कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर कांग्रेस लोकसभा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है तो कांग्रेस के लिए ये काफी नुकसानदायी हो सकता है।

रिपोर्ट: शुभांगी भट्ट

ये भी पढ़े- Loksabha Election: कांग्रेस-TMC में फिर हुई तकरार, अधीर रंजन ने ममता को बताया मौकापरस्त

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

PM मोदी का विपक्ष पर वार, बोले- कांग्रेस, सपा की सरकारों ने महिलाओं को सिर्फ उपेक्षा और असुरक्षा दी

PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. जहां…

May 21, 2024

Azamgarh: आजमगढ़ को आतंक का गढ़ बनाने वालों को एक-एक वोट के लिये है तरसाना: CM योगी

Azamgarh: देश में पहली बार चुनाव परिणाम काे लेकर जनता जनार्दन निश्चिंत है क्योंकि पूरा…

May 21, 2024

कलयुगी मां ने दुधमुंही बच्ची को उतारा मौत के घाट… फिर खुद का भी रेता गला!

Balrampur: एक कलयुगी मां ने रिश्तों के बंधन को तार-तार करने का काम किया है।…

May 21, 2024

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रियों को बड़ा झटका, रजिस्ट्रेशन पर 31 मई तक लगी रोक

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में भारी भीड़ के चलते 31 में तक ऑफलाइन…

May 21, 2024

This website uses cookies.