Advertisement
Uttarakhand

Kedarnath Yatra 2023: खराब मौसम, बर्फबारी के चलते इस तारीख तक नहीं होंगे रजिस्ट्रेशन

Share
Advertisement

हिमालयी इलाकों में मौसम ने एक बार फिर से रुख बदल दिया। मौसम विभाग ने आने वाले 2-3 दिनों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसपर रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा, “मौसम ठीक रहने तक यात्रियों को एक ही स्थान पर रहना चाहिए और रुक-रुक कर यात्रा करनी चाहिए।” ये जानकारी दी गई है कि इस समय केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी हो रही है। आपको बता दें कि सोनप्रयाग से सुबह 10:30 बजे के बाद यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं है।

Advertisement

वहीं, रुद्रप्रयाग डीएम, मयूर दीक्षित ने कहा, “केदारनाथ में खराब मौसम और बर्फबारी के चलते केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन कल 3 मई तक के लिए रोक दिया गया है। मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। ऋषिकेश स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में सिर्फ बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं।”

आपको बता दें कि 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे। उस दिन भी मौसम विभाग ने खराब मौसम की चेतावनी दी थी। जिसके बाद, उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों से पंजीकरण आवेदन स्वीकार नहीं किए थे। मिली जानकारी के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केदारनाथ धाम मार्ग पर भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। अपने आधिकारिक बयान में IMD ने बताया कि इस हफ्ते केदारघाटी में मौसम खराब रहने की उम्मीद है।

IMD द्वारा दी गई चेतावनी के बाद, धामी सरकार ने केदारनाथ धाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। सरकारी बयान में कहा गया है कि, “केदारनाथ पैदल मार्ग और धाम पर तीन से चार फीट तक बर्फबारी और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए केदारनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण रोक दिया गया है।” आपको बता दें कि यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री धाम से अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर हुई थी।

Recent Posts

Advertisement

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…

May 9, 2024

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…

May 9, 2024

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

This website uses cookies.