Advertisement
Categories: Uttarakhand

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के दिए निर्देश

Share
Advertisement

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की कमान संभाल ली है। भव्य समारोह के दौरान उनको सीएम पद की शपथ दिलाई गई। हालांकि, अब सीएम धामी एक्शन मोड में आ गए हैं और उन्होंने कई बैठकें कर राज्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की है।

Advertisement

सीएम ने बीजापुर गेस्ट हाउस में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें निर्देश दिए कि राज्य में विभिन्न खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ ही पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए निश्चित समय सीमा तय की जाने की भी बात कही। सीएम ने कहा कि कोविड-19 के तहत भर्ती प्रक्रियाओं में अधिकतम आयु में एक साल छूट देने का कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाए।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों को रोजगार एवं स्वोरजगार से जोड़ना राज्य सरकार की अहम प्राथमिकताओं में से एक है। अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पूरी योजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी पुख्ता व्यवस्थाएं रखी जाए। सीएचसी और पीएचसी स्तर तक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाए।

इस मौके पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद वर्द्धन, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, सौजन्या, एसएन पांडेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव अरूणेंद्र चौहान, सचिव अधिनस्थ सेवा चयन आयोग संतोष बडोनी उपस्थित रहें।

Recent Posts

Advertisement

Cricket News : ICC T-20 रैंकिंग में नंबर वन ऑलराउंडर बने हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya :  टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर…

July 3, 2024

Hemant Soren : एक बार फिर हेमंत सोरेन बनेंगे झारखंड के सीएम! चुने गए विधायक दल के नेता

Hemant Soren : झारखंड में महागठबंधन विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में हेमंत…

July 3, 2024

Champions Trophy 2025 :  इस तारीख को भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम होंगी आमने-सामने

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है.…

July 3, 2024

Bihar : पहली पत्नी को सौतन रास न आई, डाल दिया गर्म खौलता तेल

Crime in Bihar : बिहार के भागलपुर में सौतन से दुश्मनी का एक हैवानियत भरा…

July 3, 2024

Hathras Satsang Stampede : हाथरस हादसे पर राष्ट्रपति पुतिन ने जताया शोक, लिखा – ‘संवेदनाएं स्वीकार करें’

Hathras Satsang Stampede : उत्तरप्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हो गया। भोले बाबा के…

July 3, 2024

UP News: देवरिया में बड़ा हादसा, करंट के चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

UP News: यूपी के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई…

July 3, 2024

This website uses cookies.