Advertisement
Uttar Pradesh

Weather Update: यूपी समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, इन 11 राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD की चेतावनी

Share
Advertisement

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। नॉर्थ उत्तर प्रदेश, नॉर्थ राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में मिनिमम टेम्प्रेचर छह से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। 

Advertisement

Weather Update: 11 राज्यों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया

इसके अलावा, कम-से-कम 11 राज्यों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में 16 और 17 दिसंबर, दो दिन तक भारी बारिश होने जा रही है। सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में 13 दिसंबर को तेज बारिश होगी। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में आज ओले गिरेंगे।

 वहीं, 15-17 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, केरल, माहे में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है, जबकि साउथ तमिलनाडु में 16 और 17 दिसंबर और केरल में 17 दिसंबर को बहुत भारी बारिश होने जा रही है। कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तरी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 14 और 15 दिसंबर को सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा, त्रिपुरा में 14 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा। 

श्रीनगर में पारा लुढ़ककर शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

वहीं, श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। कश्मीर में शीतलहर जैसे हालात के बीच बीती रात घाटी में पारा जमाव बिंदू से कई डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

 उन्होंने कहा कि पिछली रात जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। रविवार को यहां का तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में शामिल अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि बारामूला जिले में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें-ICC Rankings : सूर्यकुमार यादव का जलवा, रिंकू सिंह ने लगाई लंबी छलांग

Recent Posts

Advertisement

मेरे भाई में साहस, वीरता और सच्चाई, वो किसी से नहीं डरते- प्रियंका गाधी

Priyanka in Raebareli: रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी सभा को…

May 13, 2024

कौन खरीद रहा है PM मोदी के लिए लाखों के सूट-बूट- राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Raebareli: उत्तरप्रदेश स्थित रायबरेली के हरचंदपुर में राहुल गांधी ने एक जनसभा…

May 13, 2024

CM योगी ने बांदा में जनसभा को किया संबोधित, बाेले पाक की तरफदारी करने वाले भारत पर बोझ न बनें

Banda: देश में 80 करोड़ जरुरतमंदों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। वहीं…

May 13, 2024

देशभर में इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल: संदीप पाठक

Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन…

May 13, 2024

अमित शाह ने उद्धव ठाकरे से पूछा… क्या आप कसाब का समर्थन करने वाले कांग्रेस नेताओं के साथ

Amit Shah in Maharashtra:  महाराष्ट्र के धुले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा…

May 13, 2024

Bihar: RJD के पास अपराध, अत्याचार की विरासत, उसी के आधार पर मांगें वोट- पीएम मोदी

PM Modi in Saran: पीएम मोदी आज यानि सोमवार को बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां कर…

May 13, 2024

This website uses cookies.