Advertisement
Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: गणतंत्र दिवस समारोह में यूपी की झांकी को मिला द्वितीय पुरस्कार

Share
Advertisement

Uttar Pradesh: सीएम योगी के नेतृत्व में विकास के ट्रैक पर तेजी से दौड़ रहे उत्तर प्रदेश को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2024 में यूपी की मनोरम झांकी ने सभी का दिल जीत लिया। ‘विकसित भारत-समृद्ध विरासत’ की थीम पर सजाई गई उत्तर प्रदेश की झांकी को 75वें गणतंत्र दिवस पर द्वितीय पुरस्कार मिला है। मंगलवार को नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक शिशिर को भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया। 26 जनवरी को 16 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के साथ ही 9 अलग-अलग मंत्रालयों व विभागों की कुल 25 झांकियां निकली थीं। इसमें पीपुल्स च्वॉइस के आधार पर उत्तर प्रदेश ने दूसरा स्थान हासिल किया।

Advertisement

Uttar Pradesh: राम मंदिर के थीम पर सजाई गई झांकी

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की थीम पर सजाई गई उत्तर प्रदेश की इस झांकी ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसमें पांच वर्ष के रामलला को हाथों में धनुष लिए दर्शाया गया था। झांकी पर ऋषि-मुनियों के साथ सनातन परंपरा और महाकुंभ आयोजन का अद्भुत नजारा देखने को मिला। साथ ही रैपिड रेल,ब्रह्मोस मिसाइल के प्रदर्शन तकनीक के साथ ही आत्मनिर्भर होते यूपी की झलक पेश कर रहा था।

अनवरत पांचवें वर्ष मिला उत्तर प्रदेश को सम्मान

उत्तर प्रदेश के लिए यह गौरव का क्षण है। उत्तर प्रदेश को गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षक झांकी के लिए अनवरत पांचवें वर्ष सम्मानित किया गया। 2020 में यूपी की झांकी को द्वितीय, 2021 व 2022 में प्रथम पुरस्कार मिला था। 2023 में पीपुल्स च्वॉइस श्रेणी में द्वितीय व तृतीय पुरस्कार यूपी के खाते में आया। वहीं 2024 में भी पीपुल्स च्वॉइस श्रेणी में उत्तर प्रदेश की झांकी दूसरे स्थान पर रही। 

यह भी पढ़ें:MP: नितिन गडकरी पहुंचे भोपाल, 8038 करोड़ के 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

महाराष्ट्र के ठाणे में फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट, सात की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Blast in a Factory in Maharashtra:  महाराष्ट्र के ठाणे से एक बड़े हादसे की ख़बर…

May 23, 2024

70 साल की उम्र में एक बार फिर बसाया घर, नकदी, जेवर लेकर दुल्हनियां हो गई फुर्र…

Amroha news: 70 साल के बुजुर्ग को फिर से घर बसाना महंगा पड़ गया. उम्र…

May 23, 2024

विधि-विधान से होती थी शादी, अगले ही दिन घर से गायब हो जाते थे जेवर, नकदी और दुल्हन…

Looteri Dulhan Gang: अलीगढ़ में शादी के बाद ठगी के मामले सामने आए हैं. आरोप…

May 23, 2024

Bihar: कांग्रेस ने ओबीसी, एससी-एसटी के साथ हमेशा अन्याय किया- CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav in Bihar: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  गुरुवार को…

May 23, 2024

Azamgarh: BJP उम्मीदवार निरहुआ के समर्थन में रोड शो में अपर्णा यादव समेत कई भोजपुरी स्टार हुए शामिल

Azamgarh: आजमगढ़ लोकसभा 2024 चुनाव के छठवें चरण का आज अंतिम दिन है। इस चरण…

May 23, 2024

Sant Kabir Nagar: गृहमंत्री अमित शाह का विपक्ष पर हमला, बोले- 40 सीट ही पाएगा गठबंधन

Sant Kabir Nagar: संतकबीरनगर जिले के जिला मुख्यालय स्थित जूनियर हाईस्कूल के मैदान पार्टी प्रत्याशी…

May 23, 2024

This website uses cookies.