Advertisement
Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: आम के आम गुठलियों के भी दाम, अब खेतों में नहीं जलानी पड़ेगी पराली

Share
Advertisement

Uttar Pradesh: शाहजहांपुर जिले के किसानों को अब फसल अवशेष पराली की समस्या से निजात मिलने जा रही है। अब किसानों को अपने खेतों में पराली नहीं जलानी पड़ेगी बल्कि अब पराली किसानों के लिए आय का जरिया बनने जा रही है। शाहजहांपुर में लाथर ग्रीन एनर्जी कंपनी किसानों के खेतों से पराली खरीदेगी।

Advertisement

विस्तार से पढ़ें

कृषि उप निदेशक धीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब किसानों को फसल अवशेष पराली को खेतों में नहीं जलाना पड़ेगा। गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी शाहजहांपुर में बायोफ्यूल बनाने के लिए प्लांट लगा रही है जो किसानों से पराली खरीदेगी। कृषि विभाग द्वारा कई जगह पर डंपिंग यार्ड भी बनाए गए हैं, यहां पर किसान धान की फसल को काटने के बाद पराली को उस जगह पर लाकर डंप कर देंगे। यहां से लाथर ग्रीन एनर्जी पराली को भी उठाकर अपने प्लांट तक ले जाएगी।

लाथर ग्रीन एनर्जी करेगी पराली का निस्तारण

निगोही क्षेत्र के गुलडिया चकझाऊ गांव में लाथर ग्रीन एनर्जी ने अपना प्लांट लगा रही है। यहां पर बायोफ्यूल बनाया जाएगा। कंपनी के डायरेक्टर तेजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने जिले के 241 किसानों से एमओयू भी साइन कर लिया है और अप्रैल महीने तक उनका प्लांट शुरू हो जाएगा। यह प्लांट 40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा।

बायो सीएनजी का होगा प्रोडक्शन

लाथर ग्रीन एनर्जी नेचर ग्रास और प्रेसमड (चीनी मिल से निकली मैली) से बायो सीएनजी (CNG) बनाएगी। इसके बाद निकलने वाली सलरी में पराली मिक्स करके पैलेट तैयार किए जाएंगे जो ईंधन के तौर पर काम आएंगे। उप निदेशक कृषि धीरेंद्र सिंह बताते हैं कि पराली निस्तारण के लिए तहसील, ब्लाक और ग्राम स्तर पर कमेटी का गठित कर दी गई हैं जो किसानों को पराली ना जलाने के लिए जागरूक करेंगी और किसानों को बताएंगी कि उनके खेतों की पराली अब रुपयों में कैसे बदलेगी।

ये भी पढ़ें: कानपुर में प्रेमी युगल से लूट के बाद युवती से 4 लोगों ने किया गैंगरेप, 3 आरोपी अरेस्ट

Recent Posts

Advertisement

‘अपने बुद्धिदाता’ के कृत्यों के लिए माफी मांगे कांग्रेसः सीएम योगी

CM Yogi to Congress: 9 मई को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि…

May 9, 2024

Weather Update: तपती गर्मी से इन राज्यों को मिलेगी राहत, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Weather Update: मई महीने के शुरू होते ही देशभर में गर्मी ने अपना असर दिखाना…

May 9, 2024

UP: असदुद्दीन औवेसी सीधे तौर पर बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे- प्रियंका गांधी वाड्रा

Priyanka in Reabareli: कांग्रेस नेता और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में बीजेपी पर…

May 9, 2024

पित्रोदा के बयान पर राजनीतिक घमासान, सीएम योगी बोले… देश को 1947 में बांटने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

Political Conflict: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर राजनीतिक घमासान…

May 9, 2024

BSP ने जारी की उम्मीदवारों की 14वीं सूची, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ इस नेता पर लगाया दांव

BSP Candidate List: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया बीते मंगलवार को सम्पन्न…

May 9, 2024

लोग मुझसे कहते हैं कि मुझे सक्रिय राजनीति में आना चाहिए- रॉबर्ट वाड्रा

Robert Vadra on Politics: कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा के पति और रॉबर्ट वाड्रा…

May 9, 2024

This website uses cookies.