Advertisement

UttarPradesh: अयोध्या में समाजवादी पार्टी की जीत के बाद…गालियां दी जा रहीं… संजय सिंह का बयान

Share
Advertisement

Uttar Pradesh:अबकी बार बीजेपी ने अयोध्या की सीट पर लल्लू सिंह को प्रत्याशी बनाया था। उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद को जीत मिली। इसी को लेकर संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की जीत के बाद यहां के लोगों को गालियां दी जा रही हैं।

Advertisement

संजय सिंह ने कहा कि अयोध्या में समाजवादी पार्टी की जीत के बाद यहां के लोगों को गालियां दी जा रहीं हैं। अब अयोध्या वासियों को गाली दी जा रही है। प्रभु श्री राम की प्रजा को मोदी जी की ट्रोल सेना और बीजेपी के लोग गाली दे रहे हैं। इन लोगों ने भेदभाव किया। अखिलेश यादव पांच साल मुख्यमंत्री रहे, जब घर छोड़ा तो सीएम आवास को गंगाजल से धुलवाया गया । मंदिर गए तो मंदिर धुला। राम मंदिर के शिलान्यास में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नहीं बुलाया गया था। उद्घाटन में भी राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया था।

संजय सिंह ने कहा कि अयोध्या के लिए आपने गाना बनाया है कि जो राम को लाए हैं। हम उनको  लाएंगे। प्रभु श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं। आप उनका अपमान कर रहे हैं। तो प्रभु राम ने उन्हें उंगली पकड़ कर विदा कर दिया, सिर्फ अयोध्या से ही नहीं बल्कि सीतापुर से भी विदा कर दिया। वो तो भोले शंकर जी दयालु हैं। उन्होंने काशी में आपको सबक देकर छोड़ दिया। फर्रुखाबाद बांस गांव और फूलपुर सीट पर तो उन्होंने गड़बड़ी करके खेला किया।

हिन्दुओं के भी सगे नहीं: संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि इसमें पूरी बीजेपी शामिल है। इससे साबित होता है कि ये हिन्दुओं के भी सगे नहीं हैं। अगर आप लोकतंत्र में इनके खिलाफ वोट देंगे तो ये आपको गालियां देंगे। ये उनका चरित्र है। पीएम मोदी डेढ़ वोटों से ही जीत पाए। तीन घंटे तक पीछे चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *