Advertisement

UP: योगी सरकार का नया प्लान, राज्य कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली का तोहफा

Share
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता देने की योजना बना रहे हैं। साथ ही सरकार ने दिवाली से पहले राज्यकर्मियों को बोनस देने की भी योजना बनाई है। राज्य सरकार हर महीने 300 करोड़ रुपये खर्च करेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोनस की अधिकतम राशि सात हजार रुपए हो सकती है। डीए में वृद्धि से 10 लाख राज्य कर्मियों, आठ लाख शिक्षकों और आठ लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

Advertisement

राज्य कर्मियों को दिवाली को बोनस

योगी सरकार दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश राज्यकर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवाली से पहले राज्य कर्मियों को केंद्रीय कर्मियों की तरह चार फीसदी महंगाई भत्ता देने की योजना बना रहे हैं। साथ ही सरकार ने दिवाली से पहले राज्यकर्मियों को बोनस देने का भी विचार किया है। यूपी सरकार दीपावली से पहले बोनस और महंगाई भत्ता घोषित कर सकती है।

सरजाय की योजना

सभी शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों को बढ़ी दर से महंगाई भत्ता और अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने की योजना है। यह हर महीने राज्य सरकार के खजाने पर 300 करोड़ रुपये खर्च करेगा। मिली जानकारी के अनुसार बोनस की अधिकतम राशि सात हजार रुपए हो सकती है। यानी, अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम 7000 रुपये बोनस मिल सकता है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगभग 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारी हैं।

महंगाई भत्ता का ऐलान

केंद्र सरकार ने पिछले दिनों कर्मचारियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया था। योगी सरकार अब राज्य कर्मियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता भी देगी। महंगाई भत्ता देने की घोषणा पर राज्य कर्मचारियों का डीए 42 प्रतिशत से 46 प्रतिशत हो जाएगा। 10 लाख राज्य कर्मियों, आठ लाख शिक्षकों और 8 लाख पेंशनरों को डीए में वृद्धि का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur: UP के लोगों के लिए खुशखबरी, 1 रुपये में हो जायेगा सभी बिमारियों का इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें