Advertisement
Uttar Pradesh

UP: आखिरकार टूट हीं गई आरिफ और सारस की दोस्ती, ये है पूरा मामला

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के अमेठी में करीब एक साल से चली आ रही आरिफ और सारस की दोस्ती आखिरकार आज टूट ही गई। वन विभाग की टीम ने सारस पक्षी को समसपुर पक्षी विहार में शिफ्ट कर दिया। राज्य पक्षी सारस के साथ दोस्ती की वजह से अमेठी के आरिफ चर्चा में आए थे। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उनकी इस दोस्ती की मिसाल की तारीफ की थी। आज अमेठी में वन विभाग की टीम ने सारस को समसपुर पक्षी विहार में संरक्षित करने के लिए भेज दिया। एक महीने पहले सारस और आरिफ  की दोस्ती सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में आई थी।

Advertisement

जामो ब्लाक के जोधनपुर मडंका गांव के रहने वाले आरिफ के साथ उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी सारस दोस्त बनकर रहता था और करीब एक माह पूर्व सारस और आरिफ की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए चर्चा में आई थी। जिसके बाद खुद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरिफ के घर पहुंचकर उनके दोस्ती की मिसाल को सराहा था और आरिफ की तारीफ की थी।

आज अमेठी वन विभाग की टीम और समसपुर पक्षी विहार रायबरेली की टीम की मौजूदगी में सारस को सुरक्षात्मक उपाय के साथ उसके प्राकृतिक वास स्थल के लिए छोड़ दिया गया। सारस के जाने के बाद सारस के दोस्त आरिफ काफी दुखी हैं और वह अपनी सुध बुध खो बैठे हैं। वही उनके परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

सारस को ले जाने के बाद आरिफ के छोटे भाई अरमान बताते हैं कि सारस के जाने के बाद हमें काफी दुख है।हमें इतना दुख है कि हम उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। सारस से हमारा दिली लगाव था और हम सब के बीच वह परिवार के सदस्य की तरह रहता था। हमारी यही मांग है कि सारस को भले ही ले जाया गया है। लेकिन उसे जैसे यहां पर आजादी थी। उसी आजादी में वहां भी रखा जाए।

वही आरिफ की मां फातिमा बताती है कि आरिफ के साथ-साथ सारस से भी उन्हें मोहब्बत थी। उन्हें काफी लगाव था लेकिन आज वन विभाग के कर्मचारी आए और सारस को अपने साथ ले गए जिससे वह काफी दुखी हैं। सारस पक्षी करीब एक साल पहले से उनके परिवार के साथ रहता था।

वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी जब सारस के जाने की जानकारी को  सुना। तो उन्होंने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वन विभाग की टीम उप्र के राजकीय पक्षी सारस को तो स्वतंत्र करने के नाम पर उसकी सेवा करनेवाले से दूर ले गयी। देखना ये है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना खिलाने वालों से स्वतंत्र करने के लिए क्या कार्यवाही होती है।

रिपोर्ट: राजीव ओझा

ये भी पढ़ें:UP: ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल, कृषि मंत्री ने कही ये बड़ी बात

Recent Posts

Advertisement

मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया कि भारत कमजोर नहीं- रक्षा मंत्री राजनाथ

Rajnath in Basti: उत्तरप्रदेश के बस्ती में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा…

May 18, 2024

किसानों का कल्याण ही मेरी प्राथमिकता- पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…

May 18, 2024

2024 का ये चुनाव भारत के युवाओं को नए अवसर बनाने के लिए- पीएम मोदी

PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…

May 18, 2024

तीसरी बार मोदी सरकार बनने के छह महीने के भीतर POK हमारा होगा- सीएम योगी

CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…

May 18, 2024

हमारे लिए देश सर्वोपरि, हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…

May 18, 2024

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

This website uses cookies.