Advertisement

UP NEWS: आरएलडी को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी ने दिया इस्तीफा

Share
Advertisement

UP NEWS : आरएलडी को एक बड़ा झटका लगा है। आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म में साझा की।  लोकसभा चुनाव के बाद जयंत चौधरी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं बताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उसके लिए समर्थन और सम्मान मुझे दिया है। मैं हमेशा आभारी रहुंगा।  

Advertisement

राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी ने इस्तीफे की जानकारी देते हुए लिखा कि  इन सदियों में राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं , जो प्यार, समर्थन और सम्मान मुझे दिया है, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। भारी मन से आज मैं राष्ट्रीय लोकदल की प्राथमिक सदस्यता छोड़ रहा हूं। जय जवान जय किसान।

नई सरकार में जयंत चौधरी

अबकी लोकसभा चुनाव में आरएलडी ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। दरअसल आरएलडी कुछ ही महीने पहले बीजेपी में शामिल हई है, जब चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया। उसके बाद आरएलडी एनडीए में शामिल हो गई। आरएलडी ने एनडीए में रहते हुए ही लोकसभा चुनाव लड़ा था। नई सरकार में जयंत चौधरी को मंत्री बनाया गया है। इस सरकार में शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद दिया गया। उनकी पार्टी में लगातार बगावत हो रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि आरएलडी के नेता नाराज चल रहे हैं। जिसके चलते वो पार्टी को छोड़ सकते हैं।

UP: विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करेगी योगी सरकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें