Advertisement
Uttar Pradesh

UP: सम्राट अशोक का जन्मदिन राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने की मांग को लेकर किया गया पैदल मार्च

Share
Advertisement

अलीगढ़ में सम्राट अशोक महान के जयंती पर राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाए जाने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च बुधवार को अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक आयोजित किया गया। इसकी अगुवाई अति पिछड़ा अधिकार मंच ने किया। इस पैदल मार्च में सम्राट अशोक का चित्र और पोस्टर लेकर नारे लगाए गए। इस दौरान सम्राट अशोक की महानता का भी जिक्र किया गया।

Advertisement

अखंड भारत के निर्माता सम्राट अशोक आज असमानता के घेरे में होने की बात उठने लगी है। देश की सरकारों ने सम्राट अशोक को अनदेखा किया है। अति पिछड़ा अधिकार मंच ने अशोक की महानता को लेकर उमके मान – सम्मान में राष्ट्रीय पर्व के रुप में लागू करने की मांग की है। अति पिछड़ा अधिकार मंच के संरक्षक सतीश चंद्र नायक ने बताया कि सम्राट अशोक की जयंती राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाए।

इसको लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि सम्राट अशोक के प्रतीक चिन्ह को अपना लिया, लेकिन देश की सरकारों ने सम्राटअशोक के महत्व को भूला दिया। जितने भी राजनीतिक दल हैं, वह अपने- अपने महापुरुषों का जन्मदिन मनाते हैं। सम्राट अशोक भी महान थे। उनके विचार और कार्यों को सरकारें अनदेखा करती है।

रिपोर्ट: संदीप शर्मा

ये भी पढ़ें:UP: सड़क दुर्घटना में 4 साल के बच्चे को डम्पर ने रोंदा, हुई दर्दनाक मौत

Recent Posts

Advertisement

आज भारत की तरफ कोई आंख नहीं उठा सकता, ये है मोदी की गारंटी, उन्नाव में गरजे CM योगी

Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…

May 6, 2024

कांग्रेसियों की मति मारी गई है, जो भगवान का विरोध कर रहे हैं, हरदोई में बोले CM योगी

Hardoi: सृष्टि के प्रारंभ से ही दो प्रकार के मानव रहते आए हैं। एक वे…

May 6, 2024

Bharatpur: NEET परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 10 लाख में हुआ था सौदा, दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’

Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर में नीट का एग्जाम के दौरान डमी कैंडिडेट को पकड़ा गया…

May 6, 2024

कांग्रेस के मंत्री के निजी सचिव के नौकर के पास से नोटों का पहाड़ निकला- पीएम मोदी

PM in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी राजमुंदरी में पीएम मोदी ने एक…

May 6, 2024

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का प्रियंका पर तंज, बोले… भाजपा की लिखी हुई स्क्रिप्ट पढ़कर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहीं

Priyanka khera issue: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश अध्य़क्ष दीपक बैज ने राधिका खेड़ा पर तंज…

May 6, 2024

Uttarakhand: राजधानी देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद, बंदूक की नोक पर करा रहे हैं इलाज

Uttarakhand: देहरादून का दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल किसी न किसी कारण से हमेशा चर्चा का…

May 6, 2024

This website uses cookies.