Advertisement
Uttar Pradesh

UP: किसानों की होगी बल्ले-बल्ले, योगी सरकार करा रही फसलों का डेटा तैयार

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल क्रॉप सर्वे) के लिए चयनित 21 जनपदों में सौ प्रतिशत एवं 54 जनपदों मे 10 राजस्व ग्राम में पड़ताल का कार्य तेज गति से जारी है। प्रदेश के 45 जिलों में योगी सरकार ने शत प्रतिशत सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। वहीं, 10 जिलों में भी कार्य 99 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।

Advertisement

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द से जल्द बाकी बचे जनपदों में भी सर्वे के कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने धीमी प्रगति वाले जनपदों को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने जिलाधिकारियों को तेज गति से सर्वे पूरा करने की सख्त हिदायत दी है।

प्रत्येक सर्वेयर को मिला लक्ष्य

सर्वे के कार्य में लगे प्रत्येक सर्वेयर को प्रतिदिन न्यूनतम 50 सर्वे नंबर (गाटा संख्या) का सर्वे करने का लक्ष्य दिया गया है, जिसकी मॉनीटरिंग साप्ताहिक आधार पर मुख्य सचिव (राजस्व परिषद एवं कृषि विभाग) के माध्यम से एवं प्रतिदिन स्वयं जिलाधिकारी कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में इस कार्य में कुल 17500 सर्वेयर लगाये गये हैं, जिसमें 8000 राजस्व विभाग ,3500 कृषि विभाग और 6000 पंचायती राज से हैं। इन्हें प्रदेश के 27641 राजस्व ग्रामों में कुल 1.19 करोड़ से अधिक खेतों का डिजिटल क्रॉप सर्वे करना है। इनमें से 27182 राजस्व ग्रामों मे कार्य प्रारंभ कर 19123 राजवा ग्रामों के 1.09 करोड़ से अधिक सर्वे नंबर (गाटा संख्या) का सर्वे को पूरा कर लिया गया है।

किसानों के जीवन में खुशहाली की नई राह खोलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

बता दें कि मोबाइल एप के जरिए कृषि सहित अन्य विभागों के कर्मचारी खेतों में उगी फसलों का रिकॉर्ड तैयार कर रहे हैं। योगी सरकार इसके जरिए प्रदेश में पैदा की जा रही फसलों का पूरा डेटा तैयार करा रही है। सर्वे के माध्यम से फसलों के जो आंकड़ें प्राप्त होंगे, उससे प्रदेश के किसानों के लिए योजना बनाने में बहुत सुविधा प्राप्त होगी। राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में क्रियान्वित की जा रही एप आधारित ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल क्रॉप सर्वे) की व्यवस्था किसानों के जीवन में खुशहाली की नई राह खोलने का एक उपक्रम है।

रिपोर्ट – राहुल श्रीवास्तव, संवाददाता, लखनऊ

ये भी पढ़ें: UP: इजराइल के समर्थन में बजरंग बल ने हमास का फूंका पुतला, लगाए ‘हमास मुर्दाबाद’ के नारे

Recent Posts

Advertisement

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…

May 9, 2024

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…

May 9, 2024

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

This website uses cookies.