Advertisement
Uttar Pradesh

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ का 51वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (5 जून) को 51 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के मौके पर राजनेताओं और कई दिग्गजों ने सीएम योगी को बधाई दी है। सीएम योगी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्र व प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने जन्मदिन की बधाई दी है।

Advertisement

पीएम मोदी ने सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है ‘उत्तर प्रदेश के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई। पिछले 6 वर्षों में, उन्होंने राज्य को महान नेतृत्व प्रदान किया है और चहुंमुखी प्रगति सुनिश्चित की है। प्रमुख मापदंडों पर यूपी का विकास उल्लेखनीय रहा है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना कर रहे हैं।’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण व सुशासन को जमीन पर पहुँचाने में आपके नेतृत्व में प्रदेश सरकार सराहनीय कार्य कर रही है।आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट करते हुए बधाई दी है। उन्होंने लिखा है ‘उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ, उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिये काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में इसका धरातल तैयार कर दिया है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु करें।’

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट से ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ को जन्मदिन की बधाई दी। लोकसभा अध्यक्ष ने लिखा ‘उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और अधिक समृद्ध और खुशहाल बने तथा देश की प्रगति में अग्रणी योगदान देता रहे,यही कामना है।’

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम योगी को बधाई देते हुए लिखा कि ‘उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।’

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि ‘उत्तर प्रदेश को ‘नए भारत’ के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध, प्रदेश के लोकप्रिय CM योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास एवं लोककल्याण और आपकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन हेतु मंगलकामना करती हूँ।’

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी और सीएम योगी की तस्वीर शेयर करते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले लोकप्रिय व कर्तव्यनिष्ठ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की असीम शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम से आपके सुदीर्घ व स्वस्थ जीवन एवं चिर ऊर्जावान व्यक्तित्व की कामना करता हूँ।’

Recent Posts

Advertisement

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…

May 9, 2024

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…

May 9, 2024

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

This website uses cookies.