Advertisement
Uttar Pradesh

भाकियू में हुई दो फाड़, BKU(अराजनैतिक) संगठन के नए अध्यक्ष चुने गए राजेश सिंह

Share
Advertisement

किसान आंदोलन में मोदी सरकार को बैक फुट पर लाने वाले किसान नेता राकेश टिकैत अब खुद ही बैक फुट पर नजर आ रहे है। जिस राकेश टिकैत के नाम से देशभर में भाकियू को जाना गया आज उन्हें ही संगठन से अब बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बता दें चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की बनाई गई भारतीय किसान यूनियन (BKU) में उनकी पुण्यतिथि के ही दिन दो भाग में बंट गई है। खबरों की माने तो भारतीय किसान यूनियन (BKU) में फूट पड़ने की सबसे बड़ी वजह खुद राकेश टिकैत को ही माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले कुछ समय से ये साफ देखा जा रहा है की संगठन के असली मुद्दों को छोड़कर राकेश टिकैत पूरी तरह से राजनीति करने में जुटे हुए दिखाई दे रहे थे।

Advertisement

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में एक नई भाकियू (अराजनैतिक) संगठन बनाया गया है। साथ ही भारतीय किसान यूनियन (BKU) के पूर्व अध्यक्ष राकेश टिकैत को अब बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जिसमें राजेश सिंह चौहान को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

क्यों दिखाया गया बाहर का रास्ता?

ऐसे में किसानों के बीच ये सबसे बड़ा सवाल उठता हुआ दिखाई दे रहा था कि किसानों की हित की आवाज अब कौन उठाएगा। इस वजह से भारतीय किसान यूनियन (BKU) में अब दो फाड़ होता हुआ दिखाई देने लग गया। हालांकि आज संगठन के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए राजेश सिंह चौहान को बनाने का फैसला लिया गया ताकि किसानों की हित की बात समाज और सरकार दोनों तक सही से उठ सकें। बता दें भारतीय किसान यूनियन (BKU) का नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद राजेश सिंह ने प्रेस वार्ता किया जिसमें उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की कुछ लोग संगठन के हित की बाते छोड़कर किसी एक राजनीतिक दल से प्रेरित दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कहा की हमारा काम किसान की आवाज को उठाना और उनके लिए लड़ाई लड़ना है।

ऐसे में कहना है कि कार्यकारिणी ने फैसला लिया है कि मूल भारतीय किसान यूनियन (BKU) की जगह अब भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) को बनाया गया है।

Recent Posts

Advertisement

पूर्वी दिल्ली में ‘‘आप’’ ने साइकिल रैली निकाल ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की अपील की

AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…

May 19, 2024

भाजपा के लिए चुनौती बनने पर ‘‘आप’’ को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री चला रहे ‘ऑपरेशन झाड़ू’- CM केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…

May 19, 2024

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरणः 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…

May 19, 2024

माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सपा को दे दीजिए अगले 25 वर्ष की स्वतंत्रता- सीएम योगी

CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…

May 19, 2024

बिहार में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… हम POK लेकर रहेंगे

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…

May 19, 2024

टीएमसी को अवैध घुसपैठिए अपने लगते हैं और अन्य राज्यों के भारतीय बाहरी- पीएम मोदी

PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…

May 19, 2024

This website uses cookies.