Uttar Pradesh: आज यानी (06 अक्टूबर) सोनभद्र जनपद में आए लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने सुदूर क्षेत्र में स्थित रेणुका नदी पर 84 करोड़ रुपए की लागत से लगभग 500 मीटर पुल का लोकार्पण किया। रेणुका नदी पर पुल न होने से लगभग 2 लाख की आबादी के दर्जनों गांव प्रभावित हो रहे थे। काले पानी के नाम से विख्यात रेणुका नदी के पास वाले गांवों में बरसात के समय नदिया उफान पर आने से लोगों को आने-जाने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था।
दर्जनों गांव के लोग ट्यूब या नांव के सहारे आते जाते थे। इसलिए यहां के गांव काले पानी के नाम से जाने जाते थे। यहां के गांवों में लोग अपनी लड़की का विवाह करने में भी कतराते थे। आजादी के 75 वर्षों के बाद भी मानो यहां के लोग आजाद नहीं थे। वहीं सेतु निर्माण निगम के द्वारा पुल स्वीकृत होने के अपने निर्धारित समय सीमा से पहले बनकर तैयार किया गया।
वहीं सेतु निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आर. एस उपाध्याय ने बताया की मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल रेणुका नदी के पुल का निर्माण होने से आवागमन सुचारू रूप से चलेगा। वहीं लोगों की मानें तो इस पुल के आस में कई वर्ष बीत गए आज इस सरकार सपना साकार हुआ है। इस पुल का निर्माण होने से आदिवासियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
(सोनभद्र से प्रवीन पटेल की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: UP: मदर किचन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, धू-धू करके जल गया सारा सामान, मची अफरा-तफरी
Priyanka in Raebareli: रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी सभा को…
Rahul Gandhi in Raebareli: उत्तरप्रदेश स्थित रायबरेली के हरचंदपुर में राहुल गांधी ने एक जनसभा…
Banda: देश में 80 करोड़ जरुरतमंदों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। वहीं…
Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन…
Amit Shah in Maharashtra: महाराष्ट्र के धुले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा…
PM Modi in Saran: पीएम मोदी आज यानि सोमवार को बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां कर…
This website uses cookies.