Advertisement
Uttar Pradesh

Pratapgarh MLC Election Result 2022: फिर से चला राजा भैया का जादू, BJP प्रत्याशी हरि प्रताप सिंह को दी मात

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय की 27 विधान परिषद सीटों पर नतीजें आए, इनमें से 24 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त जीत दर्ज की है। जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। वहीं प्रतापगढ़ विधान परिषद सीट से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का फिर से जादू चला है।
MLC चुनाव में कुछ सीटों पर खास नजर भी थी। इसमें वाराणसी, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ की सीट शामिल थी। वाराणसी, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं प्रतापगढ़ में राजा भइया की बात करें तो उनका जलवा आज भी कायम है। अक्षय प्रताप सिंह 5वीं बार एमएलसी बने हैं।

Advertisement

राजा भैया ने दी BJP प्रत्याशी हरि प्रताप सिंह को मात

प्रतापगढ़ एमएलसी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी हरि प्रताप सिंह को करारी मात खानी पड़ी है। एक बार फिर से राजा भैया का जादू कायम हो गया है। यहां पर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के करीबी अक्षय प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है। जो राजा भैया ने जनसत्ता पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरें थे।
अक्षय प्रताप सिंह 1106 मतों से विजयी हुए हैं। उन्हें कुल 1720 मत मिले। भाजपा के हरी प्रताप सिंह को 614 वोट प्राप्त हुए। सपा के विजय बहादुर यादव 380 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। इनवैलिड मतों की संख्या 62 रही, वहीं जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश नाथ ओझा 14 को वोट मिले। इनके अलावा अक्षय प्रताप सिंह की पत्नी मधुरिमा सिंह को 5 मत मिले।

मोदी के गढ़ वाराणसी में निर्दलीय की जीत

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार हुई है। चुनाव में भाजपा को तीसरा स्थान मिला। वाराणसी में एक बार फिर से बृजेश सिंह का दबदबा कायम रहा। एमएलसी चुनाव में उनकी पत्नी अन्नपूर्णा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। अंतिम चक्र की मतगणना में सपा के उमेश यादव को 345, भाजपा के डॉ सुदामा पटेल को 170 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय अन्न पूर्णा सिंह ने 4234 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। दरअसल 24 वर्ष से बनारस की सीट पर सेंट्रल जेल में बंद बृजेश सिंह या उनके परिवार का ही कब्जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Azamgarh MLC Election Result 2022: निर्दल प्रत्याशी विक्रांत ने BJP के अरुणकांत को दी करारी शिकस्त, जानें कौन है Vikrant Singh Rishu

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.