Advertisement

Places to visit in Ayodhya: रामलला के दर्शन को जांए, तो इन जगहों को भी घूम कर आएं

Places to visit in Ayodhya: If you want to visit Ramlala, then visit these places also

Places to visit in Ayodhya: If you want to visit Ramlala, then visit these places also

Share
Advertisement

Places to visit in Ayodhya: अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरो शोरों से चल रही है। रामलला 22 जनवरी को अपने भव्य मंदिर के गर्भ गृह में सदैव के लिए विराजमान हो जाएंगे। इस मौके पर भक्त देशभर से बड़ी संख्या में प्रभू राम के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। अगर आप भी अयोध्या जाने की सोच रहे है तो राम लला के भव्य मंदिर के साथ ही अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए कई अन्य पवित्र जगह भी हैं, जिनके दर्शन से आपकों अपार शांति मिलेगी। आईए हम उनके बारे में आपको बताते हैं…..

Advertisement

Places to visit in Ayodhya:

हनुमानगढ़ी

हनुमानजी को समर्पित यह 10 वी शताब्दी का मंदिर है। मान्यता है कि राम मंदिर जाने से पहले हनुमान मंदिर के दर्शन करने चाहिए। यहां हनुमान अपनी मां अंजनी की गोद में विराजमान है।

दशरथ महल

यह रामलला के मंदिर से 200 मीटर की दूरी पर है। मान्यता है कि भगवान राम सहित चारों भाई जहां बाल लीला करते थे, यह भवन उसी स्थान पर बना है। इस मंदिर परिसर का आंगन बड़ा ही भव्य है। यहां मा कौशल्या की गोद में विराजमान राम लला की प्रतिमा के दर्शन आप कर सकते हैं।

कनक भवन

राम लला मंदिर के पास ही स्थित यह मंदिर अपनी कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि माता कैकई ने राम और सीता को यह भवन उपवर स्वरूप भेट किया था। पहले राजा विक्रमादित्य और फिर भानु कुवारी ने इसका जीर्णोधार कराया था।

दंत धावन कुंड

हनुमानगढ़ी के पास है, इसे राम दतौन भी कहते हैं। मान्यता है कि भगवान श्रीराम यहां अपने दांत साफ करते थे और इसी कुंड के पानी का उपयोग करते थे।

नागेश्वर नाथ

शिव भगवान को समर्पित यह मंदिर राम की पैड़ी में स्थित है। मान्यता है कि इसका निर्माण भगवान राम के पुत्र कुश ने कराया था। यहां शिव की बारात का बड़ा महात्य है।

गुप्तार घाट

यह जन्मभूमी से 8 किमी दूर है। यह सरयू का वही स्थान है, जहां भगवान राम जल में अंतर्ध्यान ही गए थे। यहां सूर्यास्त देखा जाता है।

ये भी पढ़ें: Kasganj: दो पक्षों में हुई फायरिंग से इंस्पेक्टर को लगी गोली

राम की पैड़ी

राम की पैड़ी सरयू नदी के किनारे घाटों की एक श्रृंखला है। सरयू नदी के स्नान के बिना अयोध्या की यात्रा अधूरी मानी जाती है। माना जाता है कि सरयू में स्नान करने से सारे पाप कट जाते है तथा भगवान राम का आशीर्वाद मिलता है।

माता देवकाली

रामायण को विभिन्न प्रसंगों में इस मंदिर को माता देवकाली विवरण है। मान्यता है कि माता सीता अपने साथ देवी गिरिजा की एक सुंदर मूर्ति लेकर अयोध्या आई थी। महाराजदशरथ ने एक भव्य मंदिर बनवाकर उसप्रतिमा की स्थापना कराई थी। देवकाली की भव्य प्रतिमा आज भी स्थित है।

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *