Advertisement
Uttar Pradesh

जिन्ना जैसी मानसिकता के लोगों को परमानेंट दफन कर दिया जाएगा – BJP सांसद सतीश गौतम

Share
Advertisement

विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को मौन जुलूस निकाला। वहीं भाजपा सांसद सतीश गौतम देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर हमलावर दिखे। उन्होंने लाखों लोगों के बेघर होने, करोड़ बहनों के साथ अत्याचार, खून खराबा और देश के टुकड़े होने का जिम्मेदार नेहरू को ठहराय। उन्होंने कहा कि एक तरफ जिन्ना थे और दूसरी तरफ नेहरू, जिन्ना ने हिंदू भाइयों का कत्लेआम कराया। जो हिन्दुतान में कभी नहीं हुआ।

Advertisement

उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एक बार फिर जिन्ना की तस्वीर हटाने की घोषणा की। जिन्ना की जगह एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर लगेगी। उन्होंने सीधे कहा कि जिन्ना जैसी मानसिकता के लोगों को परमानेंट दफन कर दिया जाएगा। अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने कहा कि आज इसी जिन्ना की तस्वीर यूनिवर्सिटी के यूनियन हाल में टंगी हुई है।

उन्होंने कहा कि हम जिन्ना जैसे लोगों का बहिष्कार करते हैं। नेहरू के रहते हुए हिंदुओं पर अत्याचार हुआ। इसी के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने आज मौन जुलूस निकाला कर संदेश दिया है। सांसद सतीश गौतम इससे पहले दो बार लोकसभा का चुनाव जिन्ना की तस्वीर के नाम पर लड़ चुके हैं। तब उन्होंने कहा था कि जिन्ना की तस्वीर पाकिस्तान भेजेंगे, लेकिन अभी भी जिन्ना की तस्वीर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के यूनियन हॉल में टंगी है।

जिन्ना के तस्वीर के सवाल पर सांसद सतीश गौतम ने कहा कि धीरे-धीरे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि जिन्ना की नहीं, एएमयू में एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर लगेगी। जिन्ना जैसी मानसिकता के लोगों को परमानेंट दफन कर दिया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर कहा कि जिन्ना की तस्वीर जल्द पाकिस्तान भेजी जाएगी।

Recent Posts

Advertisement

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…

May 9, 2024

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…

May 9, 2024

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

This website uses cookies.