Advertisement

Gkp Nikay Chunav: शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ कुशीनगर नगर निकाय चुनाव

Share
Advertisement

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश में आज 9 मंडलों के 37 जिलों में निकाय चुनाव हुए। इन 9 मंडलों में सहारनपुर मंडल, मुरादाबाद मंडल, आगरा मंडल, झांसी मंडल, गोरखपुर मंडल, प्रयागराज मंडल, लखनऊ मंडल, देवीपाटन मंडल और वाराणसी मंडल शामिल है। ऐसे में गुरूवार शाम गोरखपुर मंडल के कुशीनगर जिले से ये जानकारी सामने आई कि यहां शांतिपूर्वक नगर निकाय चुनाव संपन्न हुए हैं।

Advertisement

गुरूवार शाम मतदान खत्म होने के बाद, मतगणना स्थल पर पोलिंग पार्टियां लौटने लगी। आपको बता दें कि पूरे जिले के कुल 611 बूथ पर मतदान कराया गया है। ऐसे में चुनाव समाप्त होने के बाद, बैलेट बॉक्स को स्ट्रांग में जमा किया जा रहा है। गौरतलब है अधिकारियों की देखरेख में बैलेट बॉक्स जमा किए गए हैं। हालांकि, ऐसे में कई बूथ ऐसे रहें, जहां पर मतदान काफी देरी से चले।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *