Advertisement

Kannauj: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर इस बार जिले में पर्व जैसा माहौल

Share
Advertisement

Kannauj: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर इस बार जिले में पर्व जैसा माहौल है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस 5 दिवसीय पर्व का खाका खींचा है। 5 मार्च से शुरू हुए इस पर्व पर आज कन्नौज के सखी वन स्टॉप सेंटर पर मेरे अधिकार कार्यक्रम रखा गया। 4 दिनों से यहां रोजाना अलग अलग थीं पर महिलाओं से जुड़े कार्यकर्मों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंची जलालाबाद ब्लॉक प्रमुख का डीपीओ इरा आर्य ने स्वागत कर सम्मानित किया।

Advertisement

Kannauj: कार्यक्रम पर डीपीओ ने क्या कहा?

आज हुए मेरे अधिकार थीं कार्यक्रम पर बोलते हुये डीपीओ ने बताया की महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण महिला केंद्रित ऐतिहासिक निर्णयों पर जागरुकता गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें सरकार की महिलाओं के अधिकारों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया और महिलाओं का सम्मान बढाने वाले विन्हिन्न कानूनों व निर्णयों की जानकारी साझा की गयी।

मेरे अधिकार कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और स्वयंसेवी समूह संगठनों की पदाधिकारियों ने भाग लिया। महिलाओं से जुड़े निर्णयों की जानकारी उन्हें बता गांव गांव तक पहुंचा महिलाओं को जागरुक करने की अपील भी डीपीओ ने की। उन्होने बताया कि अनन्ता थीम पर अगले कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें समाज मे बदलाव के लिये प्रयासरत महिलाओं पर चर्चा होगी।

(कन्नौज से रईस खान की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Hamirpur: मंगेतर से बात करने के बाद युवती ने लगा ली फांसी, दो महीने बाद होनी शादी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें