Advertisement

हमीरपुर: जिला प्रशासन ने बाढ़ के दौरान लोगों को सुरक्षित बचाने का किया मॉकड्रिल

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से गुजरने वाली यमुना औऱ बेतवा नदी से आने वाली बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। पिछले वर्ष यमुना और बेतवा नदी की बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया था, जिसको देखते हुए जिले में बाढ़ के दौरान पहुँचाई जाने वाली राहत को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मॉकड्रिल किया गया। इसमें बाढ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र के ग्रामीणों को बाढ़ राहत कैंप में पहुंचाया गया। जहां पर उनके रहने, खाने, चिकित्सा, सहित जानवरों के चारे भूसे का प्रबंध किया गया है तो वही बाढ़ के दौरान डूबने वाले लोगों को बचाने के लिए बेतवा नदी में राहत टीम द्वारा डूबते हुए युवक का सफल रेस्क्यू किया गया। बाढ़ राहत शिविरों में इस वर्ष शरणार्थियों की व्यवस्थाएं बढ़ाई गई है। जिसको लेकर स्कूल क्लास सहित दैनिक जरूरतों की कैंप में व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Advertisement

हमीरपुर जिले से बहने वाली यमुना व बेतवा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा हैँ जिसको लेकर जिल प्रशासन अलर्ट हो चुका है। इसके चलते अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व मे मुख्यालय के केसरिया के डेरे मे जाकर मुनादी करायी गयी। बाढ़ से बचाव की जानकारी दी गयी वहीं धनीराम सहित अन्य ग्रामीणों की मदद से बाढ़ आने पर सामान सहित सुरक्षित स्थान पर जाने का मॉकड्रिल किया गया।

इसके बाद मुख्यालय से जाने वाली बेतवा नदी मे डूबते हुए व्यक्ति क़ो कैसे बचाया जाय इसका लाइव डेमो नाविको व गौतखोरो के द्वारा दिखाया गया मौक ड्रिल के दौरान बाढ़ आने के समय सभी अधिकारियो की जिम्मेदारियों तय की गयी देश के कई प्रदेशो मे बाढ़ के कहर क़ो देखते हुए प्रशासन नें मौक ड्रिल किया एडीएम नें बाढ़ के दौरान हर परिस्थिति से निपटने के लिये अधिकारियो क़ो जिम्मेदारी सौंप दी गई है जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ से निपटनें के लिये बाढ़ प्रभावित सभी क्षेत्रो मे रहने वालों की सूची तैयार कर व्यवस्थायें पूरी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें