Advertisement
Uttar Pradesh

Deoria: खाकी एक बार फिर हुई दागदार, चौकी प्रभारी के विरुद्ध दुष्कर्म का केस हुआ दर्ज

Share
Advertisement

Deoria: उत्तर प्रदेश देवरिया (Deoria) में खाकी एक बार फिर दागदार हुई। दरोगा जिस थाना क्षेत्र में चौकी प्रभारी था, उसी थाने में उसके खिलाफ सिपाही से दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। पूरे क्षेत्र में यह केस चर्चा का विषय बना हुआ है। देवरिया (Deoria) जिले के बैतालपुर पुलिस चौकी के पूर्व इंचार्ज अंकित कुमार सिंह के खिलाफ महिला सिपाही से दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में शिकायत होने पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने उसे निलंबित कर दिया है।

Advertisement

चौकी इंचार्ज ने शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध

महकमे की एक महिला सिपाही ने पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा को प्रार्थनापत्र देकर कहा कि बैतालपुर चौकी इंचार्ज अंकित कुमार सिंह ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आपत्तिजनक फोटो भी खींचा। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार दुष्कर्म किया। वर्तमान में आजमगढ़ जनपद में तैनात महिला सिपाही के प्रार्थनापत्र पर पुलिस अधीक्षक देवरिया (Deoria) के निर्देश पर उसी थाना क्षेत्र के चौकी के इंचार्ज पर गौरी बाजार थाने में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।

अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। उप निरीक्षक अंकित सिंह पर जैसे ही मुकदमा दर्ज हुआ वह लंबी छुट्टी लेकर फरार हो गया वहीं अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि अभियुक्त दरोगा अंकित सिंह पर महिला आरक्षी के तहरीर के आधार पर गौरीबाजार थाना क्षेत्र में गंभीर धाराओं में मुकदमा लिख लिया गया है साथ ही दरोगा अंकित सिंह को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।हालांकि देखना होगा कि अय्याश दरोगा अंकित सिंह कब सलाखों के पीछे पहुंचता है।

(देवरिया से अमनोज शुक्ला की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Dehradun: पटेल भवन स्थित परिसर में पुलिस और मानवाधिकार के बीच बैठक हुई संपन्न

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…

May 9, 2024

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…

May 9, 2024

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

This website uses cookies.