Advertisement
Uttar Pradesh

कुशीनगर में गरजे सीएम योगी, कहा- अगर कोई दंगा करता है तो उसका घर ढाह दिया जाएगा

Share
Advertisement

कुशीनगर: युपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कुशीनगर के रामकोला विधानसभा क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कुशीनगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज व अन्य विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।

Advertisement

आपने दैवीय अपदायें झेली हैं: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, कुशीनगर खेती किसानी,धर्म और श्रद्धा के भाव से जाना जाता है। उन्होंने कुशीनगर की जनता से कहा ‘आपने दैवीय अपदायें झेली हैं। इस धरती और संघर्ष करने का सिलसिला लंबा रहा है। मैनें यहां तमाम आंदोलन किया है। आज 4 सौ करोड़ से अधिक के योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जा रहा है, लेकिन अभी ये लोकार्पण सिर्फ ट्रेलर है अभी यहां और भी बहुत कुछ होगा। भगवान बुद्ध को समर्पित मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने भी आऊंगा और अभी तो एयरपोर्ट से उड़ान भी शुरू होगी जिसका भव्य उद्घाटन होगा

सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हमारा लक्ष्य है

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, कुशीनगर में सितंबर माह में मासूमों की मौत होती थी, आज मोदी जी ने घर घर शौचालय दिया जिससे स्वच्छ वातावरण हुआ और दिमागी बुखार जड़ से खत्म हो गया है। मोदी जी ने राजनीतिक एजेंडे को बदल दिया है। देश की राजनीति जाति धर्म में सिमटी थी उसे मोदी जी ने गांव के गरीब और नौजवान तक पहुंचाया है। विकास सबका होगा लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं होगा, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हमारा लक्ष्य है।

5 लाख 51 हजार परिवारों को आवास दिया है

मुख्यमंत्री योगी ने घोटालेबाजों को चेताते हुए कहा, अगर आज कोई गरीबों राशन निगलेगा तो जेल जरूर जायेगा। पहले गरीबों की नौकरी पर डाका डाल दिया जाता था। हमने 4 साल में साढ़े चार लाख लोगों को नौकरियां दी है। 5 लाख 51 हजार परिवारों को आवास दिया है। पूर्व की सरकारें अनाज खा जाती थी जबकि हमारे सरकार में बीते चार वर्ष के भीतर प्रदेश में भूख से कोई मौत नहीं हुई है। हर जिले में 24 घंटे बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है। विकास पर सबका बराबर अधिकार है।

प्रदेश से अपराधी गायब हो चुके हैं: योगी

किसानों के लिए मुख्यमंत्री ने कहा, अब किसान नई तकनीकी जोड़कर समृद्धि प्राप्त करता है। आज हर किसान के खाते में 6 हजार रुपए आते हैं। आज किसान आम जरूरत के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलता है। गन्ना किसानों को एक-एक पाई चुकता कराऊंगा। 1 लाख 43 करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य का भुगतान हमारी सरकार ने किया। आय नहीं थी लेकिन जनता को सब दिया,जो जमा पूजी थी उसे जनता को समर्पित कर दिया गया। आज प्रदेश से अपराधी गायब हो चुके हैं। दंगाई गायब कोई दंगा नहीं कर सकता क्योंकि उसे मालूम है की उसका घर ढाह दिया जाएगा, दंगाई जानता है की अगर दंगा किया तो सात पीढ़ी तक भरना पड़ेगा।

विपक्ष पर निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जनता को संबोधित किया। स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, इस देश को पहले अंग्रेजो ने लूटा फिर कांग्रेस ने लूटा। नेहरू ने राम को नहीं माना कृष्ण को नहीं माना। इंदिरा गांधी ने राम भक्तों पर गोली चलवाई और सोनिया ने राम सेतु को नहीं माना। मोदी पहले पीएम हैं जिन्होंने राम मंदिर की आधारशिला रखी। किसान यूनियन के मंच पर क्या नारा लग रहा है आपने देखा? आज योगी है तो विरोधी मंदिर-मंदिर दौड़ रहे हैं टीका लगा रहे हैं।

शिवाकान्त पाण्डेय की रिपोर्ट

Recent Posts

Advertisement

Mr & Mrs Mahi : रिलीज़ के पहले ही दिन मिलेगा mr & mrs mahi के फैंस को बड़ा तोहफा

Mr & Mrs Mahi : राजकुमार राओ और जाह्नवी कपूर के फैंस के लिए एक…

May 29, 2024

Tamil Nadu: विवेकानंद रॉक मेमोरियल में PM मोदी बिताएंगे 45 घंटे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में वोटिंग से पहले तमिलनाडु…

May 29, 2024

नहर से बाहर आया 10 फुट लंबा मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, कड़ी मशक्कत से किया रेस्क्यू

Viral News of Bulandshahr: बुलंदशहर जिले में अचानक नहर से बाहर आए मगरमच्छ से आम…

May 29, 2024

UP: सपा माफिया परस्त, अपराधियों को बनाती गले का हार- CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi in Bhatpara Rani:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जैसे प्रदेश से…

May 29, 2024

तपती धूप में यह ख़बर ‘राहत की छांव’ देगी, आप भी पढ़िए…

Weather Update: प्रंचड गर्मी से जूझ रहे आमजनमानस के लिए यह ख़बर थोड़ी राहत पहुंचाएगी.…

May 29, 2024

400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ सकती सपा- CM योगी

CM Yogi in Kushinagar: कुशीनगर जनपद साक्षी है कि हम लोग 1985 से 2019 तक…

May 29, 2024

This website uses cookies.