Advertisement

Bulandshahr: अखिलेश यादव ने किया जनसभा को सम्बोधित, BJP पर जमकर साधा निशाना

Share
Advertisement

Bulandshahr: बुलन्दशहर के सिकंदराबाद में समाजवादी पार्टी से गौतम बुद्ध नगर लोकसभा प्रत्याशी डॉ महेंद्र सिंह नागर के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे अखिलेश यादव. अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने पहले चरण के मतदान को लेकर कहा कि बीजेपी के पहले दिन का पहला शो ही फ्लॉप हो गया। कन्नौज से चुनाव लड़ने पर अखिलेश बोले कि चुनाव में बहुत जल्दी तारीख आ जाएगी। इस दौरान मंच पर सपा के साथ कांग्रेस और इंडी अलायंस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Advertisement

अखिलेश ने कहा कि गठबंधन देश की मिली जुली संस्कृति की पहचान, किसानों की आवाज है। नौजवानों को रोजगार दिलाने की आवाज है। भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों की गोदाम बनी हुई है। भाजपा कार्यकर्ता विकास की बात नहीं सिर्फ प्रचार कर रहे हैं। भाजपा का गाजीपुर से गाजियाबाद तक सफाया होने जा रहा है। आप पार्टी भी गठबंधन में शामिल है, सिर्फ कांग्रेसी नहीं। देश के चुनाव में गठबंधन ने निर्णय लिया है। कृषकों को एमएसपी का लाभ मिलेगा। नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए। इस दौरान सपा प्रत्याशी डाक्टर महेंद्र सिंह नागर के पक्ष में वोटर से मतदान करने की अपील की।

Bulandshahr: कौन हैं गौतमबुद्ध नगर से सपा के उम्मीदवार महेंद्र नागर?

डॉ. महेंद्र नागर मूलतः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा जिले के सादुल्लापुर गांव के निवासी हैं। वह एक चिकित्सक हैं। वह नागर अस्पताल के चेयरमैन हैं। गाजियाबाद में उनका नागर अस्पताल है। नागर की राजनीति में गहरी रुचि है। वह पहले कांग्रेस में थे। वह लंबे समय तक गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। वर्ष 2022 में दादरी विधानसभा सीट से टिकट न मिलने पर उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह सपा का दामन थाम लिया।

(गौतम बुद्ध नगर से साजिद सैफी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: New Delhi: 21 अप्रैल को दिल्ली भाजपा मंदिर प्रकोष्ठ मनाएगा हिंदू नववर्ष

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें