Advertisement

Ayodhya: कल अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रामलला का करेंगी दर्शन-पूजन

Ayodhya: कल अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, रामलला का करेंगी दर्शन-पूजन

Share
Advertisement

Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार यानी 1 मई को अयोध्या का दौरा करेंगी. इस दौरान वह श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, श्री राम मंदिर और कुबेर टीला में पूजा-अर्चना करेंगी. इसके साथ ही वह सरयू पूजन और आरती भी करेंगी.

Advertisement

रामलला का दर्शन-पूजन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्या के राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए अयोध्या जाएंगी. राममंदिर के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दौरान आम श्रद्धालु भी रोज की भांति दर्शन-पूजन कर सकेंगे.

सीएम योगी करेंगे स्वागत

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बुधवार शाम करीब 4 बजे विशेष विमान से अयोध्या पहुंचेंगी. इसके बाद वह वीआईपी गेट से होते हुए राम मंदिर पहुंचेगी. वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू शहर में करीब 3 घंटे तक रहेंगी. इस दौरान उनके स्वागत के लिए प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी मौजूद रहेंगे.

Ayodhya: तैयारी में जुटा मंदिर ट्रस्ट

वहीं राष्ट्रपति मुर्मू के अयोध्या आगमन को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपति का विस्तृत कार्यक्रम अभी नहीं आया है, लेकिन हम 1 मई को राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं. इस दौरान आम भक्त भी मंदिर में दर्शन-पूजन करते रहेंगे. प्रयास किया जा रहा है कि राष्ट्रपति के आने से आम लोगों को कोई असुविधा न हो.”

ये भी पढ़ें- Deoria: मैरिज हॉल में करंट लगने से नाबालिग वेटर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *