Advertisement

हाथरस जिले में हुई दुर्घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री ने जताया दुख, हर संभव मदद का आश्वासन

Amit Shah on Hathras

Amit Shah on Hathras

Share
Advertisement

Amit Shah on Hathras : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाथरस में हुई दुर्घटना पर दुख जताया है. इस संबंध में उन्होंने यूपी के CM योगी से भी बात की है. केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि हाथरस में हुए दुःखद हादसे से मन अत्यंत व्यथित है. केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है. शीघ्र ही NDRF की मेडिकल टीम भी हाथरस पहुंच रही है।

Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुःखद हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह कष्ट सहने की शक्ति दें। स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हाथरस में हुई दुर्घटना के विषय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से बात कर घटना की जानकारी ली और केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शीघ्र ही NDRF की मेडिकल टीम भी हाथरस पहुंच रही है।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया था उन्होंने लिखा था उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बात की। यूपी सरकार सभी पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटी हुई है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें : NEET Issue: राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखा पत्र, नीट मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा की मांग की

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें