Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में है। कांग्रेस की इस यात्रा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के शामिल होने की अटकले काफी समय से चल रही थी। लेकिन अब सीट बंटवारे के बाद ये साफ हो गया है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में न्याय यात्रा से जुड़ेंगे। इसके पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली में न्याय यात्रा से जुड़ने का एलान किया था पर सीट बंटवारे पर फैसला न होने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमने अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है। वो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के अमेठी से लड़ने पर उन्होंने कहा कि ये तो उन्हें ही तय करना है। ये दोनों सीटें गांधी परिवार की थीं। गांधी परिवार की ही रहेंगी।
आपको बता दें बीते दिन कांग्रेस- सपा ने सीट बंटवारे को अटकलों को खत्म कर दिया। जिसके बाद साफ हो गया है कि कांग्रस 17 और सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीटों पर समझौता होने के बाद सपा- कांग्रेस ने प्रेस वार्ता भी की थी।
यह भी पढ़ें:-Model Tania Singh Suicide Case: मॉडल के सुसाइड केस में फंसे IPL क्रिकेटर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
CM Nitish : वज्रपात से भागलपुर में 1, दरभंगा में 1, पूर्वी चंपारण में 1…
MP Budget 2024 : मध्यप्रदेश की सरकार ने बजट पेश किया। बजट को उपमुख्यमंत्री और…
Jobs in Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में राजस्व एवं…
Samrat in Ayodhya : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अयोध्या पहुंचे. वह अयोध्या विशेष…
Jai Jagannath Rathyatra : ओडिशा के पुरी में प्रतिवर्ष निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा इस साल…
Hemant Soren: हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के सीएम बनेंगे. सत्तारूढ़ विधायकों की आज…
This website uses cookies.